गांवोंं के निवासियों ने गढ़शंकर से जेजों दोआबा मार्ग को पुन: बनाने की मांग की

by

गढ़शंकर: 15 जनवरी : गांव रामपुर, बिल्ड़ों, भज्जलां व अन्य गांववासियों द्वारा गढ़शंकर से जेजों दोआबा मार्ग की खस्ताहाल को लेकर उसे दोबारा बनाने की मांग संबंधी आज एक ज्ञापन एसडीएम गढ़शंकर को सौंपा गया। गांवों के निवासियों ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ योजना तहत बनी यह सडक़ इतनी खराब हो चुकी है कि लोगों को अपने वाहन लेकर जाने में भारी परेशानी होती है और खराब सडक़ हादसों का सबब बन रही है। ज्ञापन देने वालों में सरपंच हरमेश कुमार रामपुर, सरपंच बिल्ड़ों, सरपंच राजिंदर सिंह भज्जल, अजय कुमार, नंबरदार तरसेम सिंह बिल्ड़ों, नंबरदार करमचंद बिल्ड़ों, नंबरदार सोहन सिंह भज्जल, रवि खन्ना, सोनू पंच, पाखर नंबरदार, गगन शर्मा, कुलविंदर सिंह पंच गज्जर, गौरव शर्मा, कुलभूषण पंच व अन्य गांववासी हाजिर थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले हुए खुलासे : किसान शुभकरण सिंह की खोपड़ी में मिली मैटल पैलेट, सिर से जो छर्रे मिले, पुलिस को सौंप दिया

चंडीगढ़ : किसानों के दिल्ली चलो मार्च के दौरान खनौरी बॉर्डर पर पिछले हफ्ते हरियाणा पुलिस के झड़प के दौरान किसान शुभकरण सिंह की मौत हो गई. पंजाब पुलिस ने इस केस में हत्या का...
article-image
पंजाब

मौजूदा बीडीपीओ व अकाली मंत्री का भतीजा ग्रिफ्तार: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड

चंडीगढ़ :9 जुलाई :सिद्धू मूसेवाला कत्ल मामले में वारदात को अंजाम देने के लिए प्रयोग किए गए हथियारों की सप्लाई को लेकर लुधियाना से एक के बाद एक लिंक सामने आ रहे हैं। बीते...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कचहरी चौक पर सीएम ने ली चाय की चुस्कियाँ : एक दुकान से 500 रुपए में पपीते और संतरों की ख़रीददारी की

एएम नाथ। धर्मशाला :  एक बार फिर आम आदमी की तरह, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज धर्मशाला के कचहरी चौक के पास ढागरू स्वीट शॉप पर चाय की चुस्कियाँ लीं। मुख्यमंत्री शाम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ट्रंप ने नहीं निभाई दोस्ती, भारत पर लगाया 25% का टैरिफ, 1 अगस्त से होगा लागू

नई दिल्ली : मेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ की 1 अगस्त की डेडलाइन से पहले ही भारत के ऊपर 25 प्रतिशत का टैरिफ लगा दिया है. टैरिफ लगाते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...
Translate »
error: Content is protected !!