गाड़ी से 2 लाख से अधिक कैश देहरा में निगरानी दल ने पकड़ा : रिटर्निंग अधिकारी बाले… चुनावी गतिविधियों पर रखी जा रही है कड़ी नजर

by
देहरा/तलवाड़ा : राकेश शर्मा :  देहरा निर्वाचन क्षेत्र में विधानसभा उपचुनावों के दृष्टिगत प्रत्येक चुनावी गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम देहरा शिल्पी बेक्टा ने बताया कि आज शनिवार को देहरा के कनोल में स्टेटिक सर्वेलांस टीम द्वारा एक गाड़ी से 2 लाख 18 हजार रूपये कैश पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि डॉ. नवीन कुमार और एएसआई राकेश कुमार की टीम ने कनोल नाके में इस कैश को पकड़ा। एसडीएम ने बताया कि कनोल चैक पोस्ट पर निगरानी दल द्वारा पकड़े गए इस कैश को जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि गाड़ी वाले के पास नकद का कोई वैध दस्तावेज नहीं था तथा मामले में आगे तफ्तीश जारी है।
रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि देहरा निर्वाचन क्षत्र में उपचुनावों को देखते हुए विभिन्न निगरानी दल नाके लगाकर गाड़ियों की नियमित जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में तैनात विभिन्न उड़न दस्ते, स्टेटिक निगरानी दल और पुलिस टीमें हर संदिग्ध गतिविधि पर अपनी पैनी नजर रख रहे हैं। उन्होंने बताया कि निगरानी दलों द्वारा जहां नाके लगाकर गाड़ियों की जांच की जा रही है, वहीं सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों में नियमित गश्त भी लगाई जा रही है।
एसडीएम ने बताया कि देहरा निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव संबंधित प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखने के लिए चुनाव आयोग के निर्देशानुसार विभिन्न निगरानी टीमें तैनात की गई हैं। उन्होंने बताया कि देहरा में विधानसभा उपचुनावों के लिए दो सेक्टर मजिस्ट्रेट, 10 सेक्टर ऑफिसर, एक सहायक व्यय पर्यवेक्षक, एक अकांउटिंग टीम, 6 फ्लाइंग स्क्वाड टीमें, 6 स्टेटिक निगरानी दल, दो वीडियो सर्विलांस टीम और एक वीडियो व्यूइंग टीम तैनात की गई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्कूलों में बदलेगा छुट्टियों का कैलेंडर : आखिर क्यों ले रही सुक्खू सरकार ये फैसला

रोहित भदसाली।  शिमला :  हिमाचल सरकार स्कूलों के कैलेंडर में बड़ा बदलाव करने जा रही है। ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले स्कूलों में मानसून ब्रेक को एक सप्ताह आगे किया जाएगा। अभी यह छुट्टियां 22 जून...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सिप्पी सिद्धू मर्डर केस :सीबीआई ने कोर्ट में पेश किया जवाब

चंडीगढ़ : चंडीगढ में एडवोकेट एवं नेशनल शूटर सुखमनप्रीत सिंह सिद्धू उर्फ सिप्पी सिद्धू मर्डर केस में आरोपी कल्याणी सिंह की जमानत याचिका पर मंगलवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सीबीआई ने पंजाब एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अधिकारियों के साथ की वर्चुअल समीक्षा बैठक, शीघ्र पेयजल सप्लाई बहाल करने के दिये निर्देश : मरम्मत और स्कीमों की बहाली में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी कहा उप मुख्यमंत्री ने

शिमला 11 जुलाई – प्रदेश में पेयजल की स्थिति का जायजा लेने के लिए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज अधिकारियों के साथ वर्चुअल समीक्षा बैठक की। बैठक में सचिव जल शक्ति अमिताभ अवस्थी,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया ने नालदेहरा में पौधारोपण कार्यक्रम में की शिरकत : देवदार का पौधा रोपित कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आज नालदेहरा स्थित गोल्फ कोर्स के समीप पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर न्यायमूर्ति...
Translate »
error: Content is protected !!