गायब मिले स्कूल से प्रिंसिपल, हेल्पबुक से पढ़ाते मिले टीचर : स्कूल खलिणी के शिक्षा निदेशक दुआरा किए औचक निरीक्षण दौरान

by

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने मंगलवार को राजधानी शिमला स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खलीणी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य राज कुमार अनुपस्थित पाए गए, जबकि शिक्षक हेल्पबुक से पढ़ाते मिले।

निदेशक ने स्कूल स्टाफ से पूछा तो पता चला कि आठ और नौ सितंबर को बिना किसी पूर्व सूचना अथवा स्वीकृत अवकाश के प्रधानाचार्य अनुपस्थित थे। संबंधित उपनिदेशक (उच्च शिक्षा) को भी इस अनुपस्थिति की जानकारी नहीं थी, न ही कोई अवकाश आवेदन प्राप्त हुआ था।

इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए जांच प्रकोष्ठ को तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। प्रधानाचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्हें 11 सितंबर को स्कूल शिक्षा निदेशक के समक्ष उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने को कहा है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि रमेश कुमार प्रवक्ता (इतिहास) और अनीता ठाकुर प्रवक्ता (राजनीति विज्ञान) द्वारा निर्धारित एनसीईआरटी पुस्तकों के बजाय हेल्पबुक का उपयोग कर पढ़ाया जा रहा था।

इस संबंध में सरकारी निर्देशों की अवहेलना करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। निदेशक ने फिर स्पष्ट किया है कि सभी विद्यालयों में सरकारी नियमों और शैक्षणिक निर्देशों का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य है।

स्कूल शिक्षा विभाग ने 19 अगस्त को पत्र जारी कर कहा था कि सरकारी स्कूलों में शिक्षक कक्षा में हेल्पबुक (गाइड) से नहीं पढ़ा सकेंगे। शिक्षा विभाग ने कक्षाओं में हेल्पबुक के इस्तेमाल पर पूर्णतः रोक लगाई थी। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने इस संबंध में आदेश जारी किए थे। सभी जिलों के उपनिदेशक को निर्देश दिए थे कि वे आदेश का पालन करवाना सुनिश्चित करें।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कौन हे शक्ति दुबे …….जिस ने UPSC की परीक्षा में किया टॉप……किस विषय में दी थी परीक्षा

प्रयागराज की शक्ति दुबे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिविल सेवा परीक्षा 2024 में पहला स्थान हासिल किया है. संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने आज मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा 2024 का परिणाम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में सब कुछ चंगा है तो हर जगह क्यों है अराजकता : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला :  सुक्खू सरकार पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार में बैठे लोग हर दिन आते हैं और बयान देते हैं कि प्रदेश में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीजेपी सरकार में हमीरपुर जिला से जानबूझकर कर एक भी मंत्री नहीं बनाया : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

एएम नाथ। हमीरपुर :  हिमाचल प्रदेश में सातवें और आखिरी चरण में लोकसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे।यहां चार लोकसभा सीट और छह विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होने हैं. हिमाचल प्रदेश की राजनीति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में आएगा श्वेत पत्र, सुक्खू बोले- जनता के सामने होगा दूध का दूध और पानी का पानी

एएम नाथ। शिमला। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला में कैबिनेट मंत्रियों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा पर जमकर...
Translate »
error: Content is protected !!