गिद्दड़बाहा उपचुनाव : कांग्रेस, आप और बीजेपी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला- नजरें अकाली वोट पर

by

गिद्दड़बाहा  : गिद्दड़बाहा उपचुनाव, 29 साल पहले हुए चुनाव की तरह ही एक कड़ा मुकाबला बन चुका है। यह उपचुनाव न सिर्फ स्थानीय बल्कि राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन चुका है, क्योंकि यह आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए निर्णायक साबित हो सकता है।

1995 में तत्कालीन मुख्यमंत्री बेअंत सिंह और शिरोमणि अकाली दल के प्रकाश सिंह बादल के बीच गिद्दड़बाहा सीट पर कड़ा संघर्ष हुआ था और अब उसी सीट पर कांग्रेस, आप और बीजेपी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखा जा रहा है। इस उपचुनाव में विशेष बात यह है कि 1995 में बेअंत सिंह ने मनप्रीत सिंह बादल को हराने के लिए पूरी ताकत झोंकी थी और अब उनके पोते केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, मनप्रीत बादल की जीत के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इस बार शिरोमणि अकाली दल चुनाव मैदान से बाहर है, जिसके कारण सभी दलों की नज़र अकाली वोट पर है, क्योंकि मनप्रीत बादल और डिंपी ढिल्लों दोनों के पास अकाली वोट बैंक है। इस उपचुनाव को लेकर विधानसभा चुनाव 2027 की दिशा तय होने की उम्मीद है और चुनावी रण में आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और बीजेपी के बीच मुकाबला कड़ा हो गया है।
पंजाब का भविष्य होगा तय :   कांग्रेस की ओर से अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की पत्नी अमृता वड़िंग भी मैदान में हैं। गिद्दड़बाहा उपचुनाव, एक बार फिर से पंजाब की राजनीति में अहम मोड़ साबित हो सकता है और आगामी विधानसभा चुनाव के लिहाज से यह बेहद महत्वपूर्ण है। इन उपचुनाव से पंजाब का भविष्य भी तय होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

PAU-Krishi Vigyan Kendra, Hoshiarpur associated

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 12 : Ten progressive farmers associated with PAU–Krishi Vigyan Kendra, Hoshiarpur were honoured during the ‘Sustainable Agriculture and Crop Residue Management Summit’ organized at Punjab Agricultural University, Ludhiana for their valuable contribution...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

अमेरिका में पंजाब की महिला के चेहरे पर मारी7 गोलियां, मौत : 19 वर्षीय के लड़के ने दिया हत्या को अंजाम

न्यू जर्सी  :   न्यू जर्सी के कार्टरेट में एक आवासीय इमारत के बाहर 19 वर्षीय भारतीय मूल के लड़के ने एक पंजाब की महिला को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई और...
article-image
पंजाब

तत्काल पासपोर्ट की तरह जमीन की रजिस्ट्री भी होगी तत्काल : रजिस्ट्री के लिए होगा इतना खर्च

चंडीगढ़ : जमीन की रजिस्ट्री कराना ज्यादातर लोगों के लिए लंबा और झंझट भरा काम साबित होता है। ढेर सारे कागजों की फॉर्मैलिटीज और दफ्तरों के चक्कर लगाते-लगाते यह प्रक्रिया कई बार दिनों या...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव : हिमाचल में धार्मिक-सांस्कृतिक पर्यटन को नई दिशा देगा

रोहित भदसाली। ऊना, 1 सितंबर. हिमाचल की पावन धरा, जहां कण-कण में भक्ति और आस्था की गूंज रची-बसी है, अब एक नई परंपरा की साक्षी बनने जा रही है। इस देवभूमि की पवित्रता और...
Translate »
error: Content is protected !!