गुढ़ व शक्कर के लिए 9 सैंपल : फूड बिजनेस आपरेटर्ज के लिए स्वास्थ्य विभाग से रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस अनिवार्य

by

होशियारपुर: मिलावटखोरी पर नकेल कसने के लिए पंजाब सरकार के मिशन तंदुरुस्त पंजाब प्रोग्राम के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. लखवीर सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम ने आज अलग-अलग स्थानों पर चैकिंग करते हुए 9 खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे। उन्होंने कहा कि फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड एक्ट-2006 के अंतर्गत खाद्य पदार्थों में किसी भी तरह की मिलावट बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जन हित के मद्देनजर यह अभियान भविष्य में भी इसी तरह जारी रहेगा। सैंपलिंग के दौरान उनके साथ फूड सेफ्टी अधिकारी रमन विर्दी, राम लुभाया, नरेश कुमार व परमजीत सिंह भी मौजूद थे।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. लखवीर सिंह ने कहा कि उन्हें शिकायतें आ रही थी कि कुछ बेलने गुढ़ व शक्कर में चीनी व रंग का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसी संबंध में उन्होंने आज गुरु नानक एग्रो इंडस्ट्री लाचोवाल में गुढ़ के दो व शक्कर का एक सैंपल, गांव पंडोरी खजूर के दो बेलनो से गुढ़ व शक्कर के दो-दो सैंपल व गांव फतेहपुर के बेलने से गुढ़ व शक्कर का एक-एक सैंपल लिया है। उन्होंने कहा कि यह सारे सैंपल फूड टैस्टिंग लेबोरेट्री खरड़ में जांच के लिए भेजे जा रहे हैं और इसकी रिपोर्ट आने के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों को शुद्ध, साफ सुथरा व सेहतमंद खाद्य पदार्थों की उपलब्धता को यकीनी बनाना उनकी मुख्य प्राथमिकता है, जिसके अंतर्गत उनकी टीम की ओर से जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार सैंपलिंग की जाएगी।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि मौजूदा समय में खान-पान वाली वस्तुओं के स्तर का पूरा ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि फूड सैंपलिंग का उद्देश्य लोगों को मिलावटखोरी के प्रति जागरुक करना है न कि किसी को परेशान करना। जिले में मिलावटखोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी व मिलावटखोरों के खिलाफ फूड सेफ्टी व स्टैंडर्ड एक्ट-2006 के अंतर्गत सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ताकि पंजाब सरकार के मिशन तंदुरुस्त पंजाब को पूरी तरह से कामयाब किया जा सके। उन्होंने बताया कि मिशन तंदुरुस्त पंजाब के अंतर्गत लोगों को खाने पीने वाले साफ सुथरे व शुद्ध पदार्थों की उपलब्धता को यकीनी बनाना समय की मुख्य मांग है। उन्होंने जिले के अंदर खाने-पीने वाले पदार्थों की बिक्री करने व इन पदार्थों को तैयार करने वालों को अपील करते हुए कहा कि वे जन हित के मद्देनजर शुद्ध, मानक व क्वालिटी पदार्थों की बिक्री को यकीनी बनाएं व किसी भी तरह के बासी या मिलावटी पदार्थ की बिक्री न करें।
डा. लखवीर सिंह ने कहा कि फूड कमिश्नर पंजाब श्री अभिनव त्रिखा(आई.ए.एस) की ओर से सख्त निर्देश है कि हर छोटे से बड़े फूड बिजनेस आपरेटर(एफ.बी.ओज) के लिए रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस अनिवार्य है लेकिन देखने में आया है कि बहुत कम एफ.बी.ओज ने स्वास्थ्य विभाग से रजिस्ट्रेशन करवाई है, जो कि गैर कानूनी है और ऐसा करने वालों के लिए 5 लाख जुर्माना व 6 माह की कैद का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि 12 लाख रुपए वार्षिक से कम सेल करने वाले एफ.बी.ओज के लिए 100 रुपए वार्षिक रजिस्ट्रेशन जरुरी है जबकि 12 लाख रुपए वार्षिक से ज्यादा सेल करने वाले एफ.बी.ओएज के लिए दो हजार रुपए वार्षिक लाइसेंस फीस जमा करवाना अनिवार्य है। उन्होंने एफ.बी.ओज से अपील करते हुए कहा कि जिनकी रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस फीस रिन्यू करवाने वाली है वे अपनी फीस जमा करवाएं और जिन्होंने अभी तक रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस नहीं लिए वे जल्द इस प्रक्रिया को पूरा करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब यूनिवर्सिटी ने बंद की इंजीनियरिंग लेटरल एंट्री PUMEET परीक्षा, नोटिफिकेशन जारी

चंडीगढ़ : पंजाब यूनिवर्सिटी ने एक अहम प्रशासनिक फैसला लेते हुए इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में लेटरल एंट्री (सीधा प्रवेश) के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा पीयूएमईईटी ( पंजाब यूनिवर्सिटी माइग्रेशन इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा) को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

जट्ट सिख चेहरा और गंभीर छवि : पंजाब चुनाव से पहले मनप्रीत बादल को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाकर BJP ने खेला बड़ा दांव

चंडीगढ़: पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए पंजाब के दो प्रमुख नेताओं को राष्ट्रीय टीम में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी...
article-image
पंजाब

भारतीय टीम द्वारा चौथी बार एशिया कप जीतने से देश का नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित हुआ : प्रो. बडूंगर

पटियाला, 8 सितंबर : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रोफ़ेसर कृपाल सिंह बडूंगर ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम द्वारा चौथी बार एशियाई कप जीतने पर पूरी भारतीय टीम को बधाई दी और...
article-image
पंजाब

102 कारतूस मंदिर की सफाई के दौरान मिले : हड़कंप मचने पर जांच में जुटी पुलिस

फिरोजपुर :  गांव बस्ती झाल वाली में भगवान वाल्मीकि जी के मंदिर की साफ-सफाई के दौरान 102 कारतूस मिलने  के मामलें में अज्ञात आरोपितों के खिलाफ असलाह एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज...
Translate »
error: Content is protected !!