गुरु तेग बहादुर की शहादत की भव्य झांकी : गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर दिखाई देगी

by

नई दिल्ली । हिंद की चादर गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को 350 वर्ष पूरे हो चुके हैं। 24 नवंबर 2025 को पूरे देश ने गुरु साहिब का शहीदी पर्व मनाया। गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहादत पर्व की झांकी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके कर्तव्यपथ पर दिखाई देगी।

केंद्र सरकार ने पंजाब के इस थीम को हरी झंडी दे दी है, जिस पर काम भी शुरू हो गया है। यह लगातार दूसरा वर्ष होगा जब पंजाब की झांकी कर्तव्यपथ पर दिखाई देगी। पिछले वर्ष पंजाब के सभ्याचार और बाबा फरीद के थीम पर बनाई गई झांकी दिखाई गई थी।

जानकारी के अनुसार झांकी को लेकर जब केंद्र सरकार ने पिछले वर्ष थीम मांगा तब पंजाब में गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी पर्व मनाया जा रहा था। इसी थीम पर पंजाब सरकार की ओर से थीम दिया गया, जिसे स्वीकार कर लिया गया।

चार दौर की बैठक और थोड़े-बहुत बदलाव के बाद पंजाब की झांकी को 26 जनवरी को कर्तव्यपथ पर निकालने की मंजूरी मिल गई है।

यह इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा हैं क्योंकि गुरु साहिब के शहीदी पर्व पर बीते दिनों हरियाणा में आयोजन के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि अगर गुरु तेग बहादुर नहीं होते तो न तो धर्म होता और न ही देश। सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि यह हमारे लिए बेहद गौरव की बात है, क्योंकि पूरे देश ने पिछले वर्ष ही शहीदी पर्व मनाया है।

बता दें कि 2017 से लेकर 2022 तक लगातार पंजाब की झांकियां राजपथ (अब बदला हुआ नाम कर्तव्यपथ) में दिखाई दी थीं। इन झांकियों में सबसे ज्यादा जो चर्चा का केंद्र बनी थी, वह थी लंगर प्रथा। गुरु अमरदास जी द्वारा शुरू की गई लंगर प्रथा की झांकी जब राजपथ पर निकली थी तो सभी ने इसे सराहा था। बता दें कि गुरु अमरदास जी सिखों के तीसरे गुरु थे।

2023 में जब पंजाब की झांकी को शामिल नहीं किया गया था, तब इस पर खासी राजनीति हुई थी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 3.26 मिनट का एक वीडियो अपने इंटरनेट मीडिया पर शेयर कर इसे पंजाब के शहीदों का अपमान बताया था। जिसके बाद इस पर खासी राजनीति हुई थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जेसी डीएवी कॉलेज दसूहा में दाखिला प्रक्रिया शुरू — पहली काउंसलिंग 23 जून 2025 से

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जेसी डीएवी कॉलेज दसूहा ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए दाखिला प्रक्रिया आरंभ कर दी है। यह जानकारी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राकेश महाजन ने प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार संजीव...
article-image
पंजाब

किसान आंदोलन की जीत पर गढ़शंकर में निकाला गया फतह मार्च

गढ़शंकर। सयुक्त किसान र्मोचे दुारा आज किसान अंदोलन की समाप्ती पर आज गढ़शंकर में जीओ कार्यालय से बंगा चौक तक फतह मार्च निकाला गया। इस दौरान किसानों लड्डू बाटें और जमकर भंगड़ा डाला। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना व हरोली ब्लॉक में ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक आयोजित : पीएम किसान के लाभार्थियों जिनके पास केसीसी कार्ड नहीं है उन्हें केसीसी कार्ड प्रदान किया जाएगा

ऊना, 13 अक्तूबर – ऊना व हरोली ब्लॉक में ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक आयोजित अग्रणी जिला बैंक अधिकारी गुरचरण भट्टी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। अग्रणी जिला बैंक अधिकारी ने बताया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मैहतपुर वार्ड नंबर-1 निवासी पानी की समस्या को लेकर : सत्ती

ऊना- मैहतपुर वार्ड नंबर 1 के निवासी पानी की समस्या को लेकर छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती से मिले और समस्या के निवारण की गुहार लगाई। स्थानीय निवासियों ने बताया कि...
Translate »
error: Content is protected !!