गुरु तेग बहादुर के 350वीं शहीदी पर्व पर श्रीनगर में नगर कीर्तन में शामिल हुए केजरीवाल-उमर अब्दुल्ला और भगवंत मान

by

गुरु तेग बहादुर साहिब की 350वीं शहीदी शताब्दी के अवसर पर पंजाब सरकार की ओर से श्रीनगर में आयोजित नगर कीर्तन कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल शामिल हुए।

इस दौरान अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान ने नगर कीर्तन जत्थे को श्रीनगर से आनंदपुर साहिब के लिए रवाना किया.ल।

22 नवंबर को आनंदपुर पहुंचेगा जत्था

यह जत्था 22 नवंबर को आनंदपुर पहुंचेगा, जहां पंजाब सरकार की ओर से श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के शहीदी दिवस के अवसर पर कई भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इस नगर कीर्तन में जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी शामिल हुए और माथा टेक कर गुरु साहिब जी से आशीर्वाद लिया।

‘इस यात्रा में शामिल होने का मुझे सौभाग्य मिला’

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज इस इतने पवित्र स्थान पर आने का अवसर प्राप्त हुआ. इस यात्रा में शामिल होने का मुझे सौभाग्य मिला है. इसके लिए मैं खुद को बहुत भाग्यशाली समझता हूं. श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की मानवता की रक्षा, त्याग और बलिदान की अमर कहानी अगली पीढ़ियों तक पहुंचना हमारी जिम्मेदारी है. हर किसी को श्री गुरु तेग बहादुर के अद्वितीय साहस, निडरता और मानवता के संदेश को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।

‘श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन को करें आत्मसात’

अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी शताब्दी के अवसर पर गुरुद्वारा साहिब छठी पातशाही, श्रीनगर में हुए पावन नगर कीर्तन में शामिल होना मेरे लिए सौभाग्य और एक आध्यात्मिक अनुभव रहा. अब हमारा कर्तव्य है कि गुरु साहिब जी की मानवता की रक्षा, त्याग और बलिदान की अमर कहानी आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचे ताकि हर बच्चा श्री गुरु तेग बहादुर जी के अद्वितीय साहस, निडरता और मानवता के संदेश को जान सके और उसे अपने जीवन में आत्मसात कर सके.।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना के केस सैंक्शन और वेरीफाई करने का शेड्यूल जारी

होशियारपुर, 25 दिसंबर :  जिला सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधिकारी राजिंदर सिंह ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और अल्पसंख्यक विभाग ने  पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना के लिए अनुसूचित जाति के छात्रों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत चंबा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किये जा रहे हैं : MLA नीरज नेय्यर 

एएम नाथ। चम्बा 10 जनवरी : सदर विधायक चम्बा नीरज नेय्यर ने बताया कि सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत चंबा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किये जा रहे...
article-image
पंजाब

बारापुर में किसान के बाड़े में तेंदुए ने घुसकर 24 मेमनों को मार डाला  : बाड़े  में 16 मेमने मृत मिले, तेंदुयां आठ को उठा कर ले गया, सिर्फ दो जिंदा बचे

गढ़शंकर। गांव बारपुर में किसान के बकरियों के बाड़े में घुसकर तेंदुए ने 26 मेमनों में से 24 मेमनों को मार डाला। जिन्में से बाड़े में 16 मेमने मरे मिले और 8 लापता है।...
article-image
पंजाब

सोम दत्त अमरोह भाजपा मंडल तलवाड़ा के उपाध्यक्ष नियुक्त

तलवाड़ा(राकेश शर्मा) : भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक मंडल अध्यक्ष तलवाड़ा विनोद कुमार मिट्ठू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव मन्हास विशेष रूप से शामिल हुए। इस...
Translate »
error: Content is protected !!