गुरु साहिब के जीवन और शिक्षाओं को किया जाएगा रूपमान : लाजवंती स्टेडियम में आज शाम होगा अनोखा लाइट एंड साउंड शो – तैयारियां पूरी

by

डिप्टी कमिश्नर ने जिला वासियों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का दिया निमंत्रण

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : .पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत के 350वें वर्ष को समर्पित 8 नवंबर को शाम 5 बजे लाजवंती मल्टीपर्पज स्टेडियम होशियारपुर में गुरु साहिब के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित अनोखे लाइट एंड साउंड शो की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
यह जानकारी डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने आज स्टेडियम में तैयारियों को दी जा रही अंतिम छोहों का जायजा लेने के मौके पर दी। उन्होंने बताया कि 45 मिनट के इस लाइट एंड साउंड शो के दौरान डिजिटल तरीके से श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन, विरासत, शिक्षाओं और महान बलिदान के बारे में प्रकाश डाला जाएगा। उन्होंने बताया कि इस शानदार प्रस्तुति से संगतों को अनोखा अनुभव होगा, जो गुरु साहिब के शांति, सहनशीलता और विश्वव्यापी भाईचारे को मजबूत करने के दर्शन को सुंदरता से दर्शाएगी।
उन्होंने कहा कि यह शो श्री गुरु तेग बहादुर जी के मानवता और दया के संदेश को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि 8 नवंबर को शाम 5 बजे शो के लिए प्रवेश शुरू होगा और कोई भी बिना किसी पास के शो में शामिल हो सकता है तथा हरेक के लिए खुला प्रवेश है। उन्होंने समूह जिला वासियों को इस लाइट एंड साउंड शो में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।
उन्होंने बताया कि इस मेगा इवेंट के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि संगतों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। वर्णनीय है कि यह लाइट एंड साउंड शो पर्यटन और सांस्कृतिक मामले विभाग पंजाब की टीम द्वारा पेश किया जा रहा है।
इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) निकास कुमार, सहायक कमिश्नर ओएशी मंडल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) अमरबीर कौर भुल्लर, आर.टी.ओ अमनदीप कौर घुम्मण के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized

पंचायत समिति भांडियार जोन से जस्सी डंगोरी हो सकते उम्मीदवार

गढ़शंकर। पंचायत समिति भांडियार जोन से बिभिन्न पार्टियों के उम्मीदवारों के नाम सहमने आ रहे है। जिनमे जस्सी डंगोरी मजबूत उम्मीदवार के तौर चुनावी मैदान में समझे जा रहे है। हालांकि कौन सी पार्टी...
Uncategorized

Khám Phá review eo

review eo gió review eo gió vẫn nổi lên như 1 khai trương cải tiến vượt bậc, sở hữu lại đầy đủ bao gồm tham gia vào trải nghiệm đặc biệt and thời dịp...
Uncategorized

Khám phá Thế Giớ

xe máy wave rsx Trang web https://tylekeovip.ac/ là một trong toàn thể nguồn thông báo phổ thông và xác thực an toàn và tin cậy về cá cược thể thao, cung cấp siêng sóc...
Translate »
error: Content is protected !!