गुरुकुल विद्यापीठ पब्लिक स्कूल बद्दी में उत्साह और धूमधाम से मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

by

बीबीएन, 5 जून (तारा) : गुरुकुल विद्यापीठ पब्लिक स्कूल, जुड़ीकला (बद्दी) में विश्व पर्यावरण दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाने के लिए एक विशाल जागरूकता रैली निकाली। रैली स्कूल प्रांगण से प्रारंभ होकर सनसिटी, भानु मार्केट, जुड़ी खुर्द, जुड़ी कलां तथा सिक्का होटल होते हुए पुनः विद्यालय पहुँची। विद्यार्थियों ने हाथों में आकर्षक चार्ट, पोस्टर और नारा लेखन सामग्री लेकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता तथा वृक्षारोपण के प्रति जागरूक किया। बच्चों द्वारा बनाई गई चित्रकारी और संदेशों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। विद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को मीठा पानी एवं जलपान भी वितरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या रेखा शर्मा ने विद्यार्थियों को पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रखने का संकल्प दिलाया तथा प्रकृति संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अर्की महाविद्यालय में एमए हिंदी, राजनीति शास्त्र, अंग्रेजी व इतिहास में प्रवेश 20 जुलाई से

अर्की :  17 जुलाई//योगेश चौहान :  अर्की- राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय अर्की में स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया 20 जुलाई से शुरू होगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी एम.ए. हिंदी, राजनीति शास्त्र, इतिहास तथा अंग्रेजी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल के लिए पंजाब में बन रहा ‘शीश महल’ : भाजपा

नई दिल्ली : भाजपा ने शुक्रवार को कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पंजाब में मुख्यमंत्री कोटे के तहत ‘सात सितारा सुविधाओं वाला शीश महल’ मुहैया कराया जा रहा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

69 मुद्दों पर हुई चर्चा : हरियाणा की नई विधानसभा के लिए चंडीगढ़ में जमीन दिए जाने का मामला हरियाणा ने उठाया

चंडीगढ़ :  उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की स्थायी समिति की 21वीं बैठक चंडीगढ़ में हुई। अंतर राज्य परिषद सचिवालय के सचिव के़ मोसेस चालई की मौजूदगी में हुई इस बैठक में 69 मुद्दों पर चर्चा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डल्लेवाल के शरीर में बची सिर्फ हड्डियां : 10 सेकंड का वीडियो संदेश- 4 जनवरी को खनौरी बॉर्डर पर पहुंचने की अपील

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन जारी है। उनकी हालत बिगड़ती जा रही है। इसी बीच किसान आंदोलन को लेकर आज हाई पावर कमेटी पंचकूला के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में होने वाली...
Translate »
error: Content is protected !!