गुलाब सिद्धू के पैतृक घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गेट पर लगी गोलियां

by

बरनाला के फरवाही गांव में बाइक सवार तीन युवकों ने करीब 8 राउंड फायर किए; वारदात के समय घर पर मौजूद नहीं थे पंजाबी सिंगर, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही

बरनाला। बरनाला के गांव फरवाही में पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू के पैतृक घर पर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 1:30 से 2 बजे के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। हमलावर बाइक पर सवार होकर पहुंचे थे और करीब 8 राउंड गोलियां चलाने के बाद फरार हो गए। फायरिंग में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, हालांकि गोलियां घर के गेट पर लगी हैं।

बाइक पर आए तीन युवक, दो ने चलाई गोलियां

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में बाइक पर सवार तीन युवक घर के पास आते दिखाई दे रहे हैं। घर के बाहर पहुंचकर उन्होंने बाइक रोकी। इसके बाद बीच में बैठे युवक ने पिस्टल लोड कर फायरिंग शुरू कर दी, जबकि पीछे बैठे युवक ने भी गोलियां चलाईं।

बाइक चला रहे तीसरे युवक ने पूरी वारदात का वीडियो बनाया। इसके बाद तीनों युवक मौके से फरार हो गए।

वारदात के समय विदेश में थे गुलाब सिद्धू

परिवार के अनुसार, घटना के समय गुलाब सिद्धू घर पर मौजूद नहीं थे। वह इन दिनों म्यूजिकल शो और कार्यक्रमों के सिलसिले में विदेश गए हुए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर पु

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

24.44 लाख की लागत से बनने वाली शिव शक्ति नगर में सड़क का निर्माण कार्य कैबिनेट मंत्री जिम्पा ने करवाया शुरू

होशियारपुर, 22 मई – कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने वार्ड नंबर 4 के शिव शक्ति नगर में 24.44 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य की शुरुआत की। इस...
article-image
पंजाब

डीसी संदीप हंस को मिला : पंजाब भट्ठा, खेत मजदूर (रुलर) जरनल यूनियन शिष्टमंडल यूनियन के पंजाब प्रधान डा. अमरनाथ बस्सी की अगुवाई में

होशियारपुर।  पंजाब भट्ठा, खेत मजदूर (रुलर) जरनल यूनियन का एक शिष्टमंडल यूनियन के पंजाब प्रधान डा. अमरनाथ बस्सी की अगुवाई में होशियारपुर के डीसी संदीप हंस को मिला। इस दौरान शिष्टमंडल ने विभिन्न वर्ग...
article-image
पंजाब

266 असला लाइसेंस रद्द, 50 मुअतल : जिले में असला लाइसेंस की समीक्षा

नवांशहर। पंजाब सरकार की ओर से असला लाइसेंस की समीक्षा करने के जारी किए गए आदेश के बाद नवांशहर जिले में 266 लाइसेंस रद्द किए गए हैं, जबकि 50 लाइसेंस मुअतल किए गए हैं।...
Translate »
error: Content is protected !!