गुल्लरवाला के खेड़ा बादशाह मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन

by

बद्दी, 26 जून तारा :  गुल्लरवाला पंचायत के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के समीप स्थित खेड़ा बादशाह मंदिर में चौथे विशाल वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया। समाजसेवी डॉक्टर भाग सिंह चौधरी ने बताया कि वैसे तो खेड़ा का छोटा मंदिर 2003 में बन गया था। ग्रामीणों के सहयोग से बड़े मंदिर का निर्माण करके मूर्ति प्रतिष्ठा 26 जून 2023 को भगत जोगिंदर सिंह रत्तपुर गद्दी द्वारा करवायी गई थी। शुक्रवार को स्थापना दिवस पर खेड़ा मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। गुल्लरवाला व समस्त ग्रामीणों द्वारा पूजा अर्चना के पश्चात हवन व पूर्णाहुति डाली गईं। दोपहर बाद विशाल भंडारा आरम्भ हुआ जो देर शाम तक चलता रहा। भाग सिंह चौधरी ने बताया कि इस वर्ष भंडारे में सैंकड़ो लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर जीएसटी, कस्टम और और नारकोटिक्स विभाग के डिप्टी कमिश्नर विशाल चौधरी (आईआरएस) पूर्व विधायक परम् जीत सिंह पममी,पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष नरेंद्र दीपा, उप प्रधान ज्ञान चंद, हंस राज नम्बरदार, बीडीसी हरविंदर सिंह,बांका सिंह,
सरवन पाठी, गुरनाम सिंह घटपुर, गुरमीत राणा लम्बरदार, तरलोचन सिंह, देव सिंह, राकेश कुमार, चरणजीत सिंह, डॉ राम आसरा, गुरदीप सिंह, दीवान चंद, श्याम सिंह, राजेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान ज्ञान सिंह, मदन लाल, राकेश कुमार, देव चौधरी,गुरदयाल सिंह, महिमा सिंह, सुरमुख सिंह, गुरनाम सिंह, अमर सिंह , लेख राम, सुरेन्द्र मास्टर, सुखवीर सिंह, राम लोक, खुशाल सिंह, निर्मल सिंह, अमरीक सिंह रघुवीर सिंह व बहुत से गणमान्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान सहन नहीं करेंगेः मुख्यमंत्री

विधानसभा परिसर में कांग्रेस विधायक दल का प्रदर्शन रोहित जसवाल। धर्मशाला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक दल ने आज विधानसभा परिसर तपोवन धर्मशाला, जिला कांगड़ा में भाजपा के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी नगर निगम में फर्जी मतदाता पंजीकरण का मुद्दा उठाया, उच्च न्यायालय जाने की चेतावनी

हंसराज चंदेल की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त सोलन को सौंपा ज्ञापन बद्दी, 22 जून (तारा) : हिमाचल भाजपा किसान मोर्चा के कोषाध्यक्ष एवं दून किसान मोर्चा के प्रभारी हंसराज चंदेल ने बद्दी नगर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी में मस्जिद की 2 अवैध मंजिल तोड़ने का आदेश : नगर निगम कमिश्नर कोर्ट ने 30 दिन का समय दिया

एएम नाथ। मंडी :  शहर में मस्जिद की दो अ‌वैध मंजिलें 30 दिन में गिरानी होंगी। नगर निगम आयुक्त एचएस राणा की कोर्ट ने शुक्रवार को यह फैसला सुनाया। तीस साल पुरानी 3 मंजिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

22 दिन पहले ली थी बाइक : वहीं बन गई इकलौते बेटे की मौत का कारण

एएम नाथ । देहरा :  ग्राम पंचायत ठठलेहड़ के गांव अंब लाहड़, पोस्ट ऑफिस घेड़ मानगढ़ निवासी 17 वर्षीय आदर्श कुमार पुत्र संजय कुमार की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. यह हादसा...
Translate »
error: Content is protected !!