गृह रक्षक चतुर्थ वाहिनी (बुनियादी प्रशिक्षण केंद्र) विक्रम कैसल, नाहन में आयोजित हुई आगजनी पर मोक अभ्यास

by
नाहन 19 फरवरी। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर के सौजन्य से आज चतुर्थ वाहिनी गृह रक्षक विभाग, नाहन द्वारा उनके बुनियादी प्रशिक्षण केंद्र (BTC) विक्रम कैसल, नाहन में आगजनी पर आधारित मौक अभ्यास एवं जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण केंद्र की प्रभारी प्लाटून कमांडर संतोष कुमारी ने बताया कि इस कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, सराहा से लगभग 20 बच्चों ने सक्रिय रूप से आगजनी पर आधारित बुनियादी प्रशिक्षण हासिल किया तथा इसके साथ ही विभिन्न प्रकार की आग लगने के उपरांत किए जाने वाले तकनीकों एवं बचाव अभियान के संबंध में भी जानकारी हासिल की। इस प्रशिक्षण केंद्र में स्रोत व्यक्ति के रूप में आदर्श अग्निशमन केंद्र, नाहन से रामदयाल शर्मा (फायरमैन) ने विस्तृत रूप से बच्चों को आगजनी एवं उनके लगने के कारणों तथा उनसे बचाव की विभिन्न प्रकार की विधियों को प्रयोगात्मक रूप से बताया।
इस अवसर पर गृह रक्षा चतुर्थ वाहिनी प्रशिक्षण केंद्र के जवान व स्टाफ, आदर्श अग्निशमन केंद्र, नाहन के प्रशिक्षकों एवं विषय विशेषज्ञों सहित अन्य गणमान्य भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

जिला में 1,50, 681 राशन कार्ड धारकों में 5,99,948 जनसंख्या हो रही लाभान्वित – एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर

ऊना, 23 मार्च – सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जिला के 1,50, 681 राशन कार्ड धारकों को लाभान्वित किया जा रहा है। यह जानकारी एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने त्रैमासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बल्ह विधानसभा की ग्राम पंचायत सरध्वार में आयोजित किया गया सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम : जल शक्ति विभाग में 10 हजार भर्तियां होंगी -मुकेश अग्निहोत्री

सरध्वार पंचायत में खेल मैदान के लिए 10 लाख रुपये और पटवार खाना स्वीकृत मंडी, 20 जनवरी। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल सरकार बेरोजगार युवाओं को न्याय देने के लिए प्रतिबद्ध है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रदेश मेें आज से झमाझम बारिश , तीन दिन चलेगा दौर : मौसम विभाग ने जारी किया बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट

एएम नाथ। शिमला : मौसम विभाग ने आगामी 72 घंटे के दौरान मौसम के बड़े बदलाव की संभावना जताई है। हिमालयी क्षेत्रों में गुरुवार देर रात से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसपी साक्षी वर्मा और एडीएम ने पाड़छु पुल का किया निरीक्षण, राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सरकाघाट, 25 जून।  पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा व अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन लाल ने बुधवार को पाड़छु पुल के समीप जलभराव के दृष्टिगत प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। डॉ. मदन कुमार ने...
Translate »
error: Content is protected !!