गृहमंत्री अनिल विज तल्ख : डीएसपी सहित सिपाही सस्पेंड, एसपी को दिए निर्देश- दुष्कर्म के आरोपी हर हालात में आरोपी को गिरफ्तार करो

by

अंबाला  :   हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज पुलिस के खिलाफ लगातार आ रही शिकायतों पर तल्ख अंदाज में नजर आए ।  गृहमंत्री ने जहां शिकायतों के आधार पर एक डीएसपी सहित सिपाही को सस्पेंड करने के निर्देश जारी किए।  वहीं चेतावनी जारी करते हुए कहा कि पुलिस कर्मचारी या अधिकारी की किसी भी मामले में संलिप्तता पाई गई और उसकी शिकायत आई तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी, बेशक बाद में इसकी जांच होती रहे।

इस दौरान पत्नी को प्रताड़ित करने के मामले में गृहमंत्री ने हरियाणा आर्म्ड पुलिस मधुबन में तैनात जवान सतीश कुमार को और सेना के पूर्व सूबेदार पर झूठे मुकदमे दर्ज करने को लेकर डीएसपी घरौंडा मनोज कुमार को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं। बाकायदा संबंधित पुलिस अधीक्षक को त्वरित कार्रवाई करने के लिए कहा है। इसके अलावा पलवल से आए व्यक्ति ने जब बेटी के साथ दुष्कर्म होने और खुदकुशी करने की जानकारी दी तो गृहमंत्री ने तुरंत एसपी को निर्देश दिए कि शाम तक हर हालात में आरोपी को गिरफ्तार करो और इसकी उन्हें जानकारी भी दो।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस सरकार का दो साल का जश्न : मुख्यमंत्री ने 6 नई योजनाओं का किया शुभारंभ

विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को वित्तीय लाभ वितरित किए रोहित जसवाल। बिलासपुर :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला बिलासपुर के लुहणू मैदान में प्रदेश सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मतदान जागरूकता को मिनी सचिवालय से एसडीएम ने जागरूकता रैली को किया रवाना

जोगिन्दर नगर, 04 मई :   1 जून को होने जा रहे आम लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के तहत मिनी सचिवालय परिसर से सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

102 वर्षीय नागरू देवी ने ग्राम पंचायत बर्तो में किया मतदान

एएम नाथ : मंडी :  पंचायत राज चुनाव 2026 में 102 वर्षीय नागरू देवी ने ग्राम पंचायत बर्तो के वार्ड नंबर 7, लुहणू-2 में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस उम्र में भी उनका...
article-image
हिमाचल प्रदेश

89.58 लाख रुपए की लागत से बनेगा डैम, 17 हेक्टेयर भूमि होगी सिंचितः कंवर

ऊना, 17 मार्चः ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज ग्राम पंचायत डोहगी में 89.58 लाख रुपए की लागत से बनने वाले चैक डैम के निर्माण...
Translate »
error: Content is protected !!