गेहूं खरीद हेतू आनलाइन बुकिंग स्लोट करने की प्रक्रिया शुरू – उपायुक्त

by

टकारला और रामपुर में स्थापित किए गए गेहूं खरीद केंद्र
ऊना, 11 अप्रैल – रबी सीज़न 2023-24 में गेहूं खरीद के लिए आॅनलाइन पंजीकरण तथा गेहूं खरीद की प्रक्रिया आरभ कर दी गई है। यह जानकारी उपायुक्त राघव शर्मा ने गेहूं खरीद के बारे आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। बैठक में डीआरओ जोगिन्द्र पटियाल, उपनिदेशक कृषि कुलभूषण धीमान, हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव वर्मा, सचिव एपीएमसी भूपिन्द्र सिंह सहित संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया।
उपायुक्त ने बताया कि किसानों को बाहरी राज्यों की मंडियों में न जाना पडें़ इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा गेहूं की खरीद हेतू आॅनलाइन पाॅर्टल http://hpappp.nic.in बनाया गया है जोकि 5 अप्रैल से शुरू किया जा चुका है, तथा गेहूं खरीद का कार्य 30 जून तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसान http://hpappp.nic.in के माध्यम से अपना पंजीकरण तथ स्लोट बुक करवा सकते हैं। किसान अपना स्लोट बुकिंग के अनुसार ही गेहूं मंडियों में लाएं ताकि उन्हें किसी प्रकार का सामना न करना पडे़ और फसल का भी उचित दाम मिल सके। उन्होंने बताया कि किसानों की सुविधा हेतू गतवर्ष की तरह उप सब्जी मंडी टकारला तथा रामपुर में गेहूं खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं जिसमें सभी प्रकार की व्यवस्थाओं को सुचारू किया जा चुका है। उन्हांेने कहा कि कोई भी व्यापारी कृषि उपज मंडी समिति ऊना द्वारा जारी लाइसैंस के बिना किसानों का गेहूं क्रय न करें। यदि बिना लाइसैंस प्राप्त करें किए कोई व्यापारी किसानों से गेहूं की खरीद पाया जाता है तो हिमाचल प्रदेश कृषि एवं औधानिकीय उपज विपन्न विधेयक 2005 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
सचिव एपीएमसी ने बताया कि टकारला और रामपुर में स्थापित क्रय केंद्रों में गेहूं की साफ-सफाई के लिए 19 झरने उपलब्ध है तथा लगभग 40 लाख रूपये की लागत से दो मशीनें भी स्थापित की जा रही है जिनकी प्रति घंटा 10 मिट्रिक टन गेहूं साफ करने की क्षमता है। उन्होंने बताया कि किसानों द्वारा बेचे गए गेहूं का भुगतान हिमाचल प्रदेश नागरिक आपूर्ति द्वारा 48 घंटों के भीतर किसान द्वारा दिए गए बैंक खाते में कर दिय जाएगा। उन्होंने बताया कि गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2125 रूपये निर्धारित किया गया है। किसान पोर्टल पर बुकिंग लोक मित्र केंद्र में 30 रूपये का शुल्क अदा करके या स्वयं भी करवा सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुंह पर कालिख पोत बाजार में घुमाया…होटल में रह रहा था प्रेमी जोड़ा, भनक लगते ही पहुंचा महिला का पति

रोहित जसवाल। आदमपुर/ ऊना :  28 मार्च को गगरेट में  पंजाब के जिला जालंधर के आदमपुर की महिला अपने प्रेमी के साथ आई। यहां दोनों ने एक होटल में कमरा किराये पर लिया। 29...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पांगी में बर्फ का कहर, पल भर में मलबे में तब्दील हुआ दो मंजिला मकान

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले का जनजातीय क्षेत्र पांगी इन दिनों कुदरत के कड़े इम्तिहान से गुजर रहा है। बीते दिन हुई भारी बर्फबारी ने जहाँ जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नालागढ़ में ग्रीन हाइड्रोजन संयंत्र के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की

एएम नाथ। शिमला :मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जिला सोलन के नालागढ़ में निर्माणाधीन एक मेगावाट क्षमता के ग्रीन हाइड्रोजन संयंत्र की प्रगति की समीक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शाहपुर के विकास में नहीं छोड़ेंगे कोई कोर कसर, हर पंचायत को मिलेगी वरियता: केवल पठानिया

शाहपुर , 4 मार्च। विधायक केवल सिंह पठानिया ने आज मकरोटी पंचायत में जल शक्ति विभाग द्वारा 80 लाख रूपये की लागत से तैयार उठाऊ पेयजल योजना लदबाड़ा के सुधारीकरण के अन्तर्गत नलकूप मकरोटी...
Translate »
error: Content is protected !!