गैंगस्टर के पांव में लगी गोली : पुलिस से बचकर भागने के लिए पुलिस पर कर दी थी फायरिंग, पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में भी की फायरिंग

by

फिरोजपुर : तलवंडी भाई चौक पर शुक्रवार सुबह गैंगस्टर और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें गैंगस्टर गुरप्यार सिंह के पांव में गोली लगी है, पुलिस ने जख्मी हालत में गैंगस्टर को गिरफ्तार कर जीरा सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया है। गुरप्यार हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से आतंकी घोषित किए गए गैंगस्टर अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला का साथी है। इसकी पुलिस को कई आपराधिक मामलों में तलाश थी। गुरप्यार तलवंडी भाई में चौहान ज्वेलर्स की रेकी करने पहुंचा था। उससे अर्श डल्ला ने लगभग पचास लाख रुपये की फिरौती मांगी थी, जो चौहान ने देने से इनकार कर दिया था। पुलिस का मानना है कि ये किसी की हत्या करने की फिराक में भी था, जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया है।
पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी थी कि गैंगस्टर गुरप्यार सिंह वासी तलवंडी भंगेरियां तलवंडी भाई में रेकी करने पहुंचा हुआ है। पुलिस ने गुरुवार शाम से ही तलवंडी भाई व अन्य जगहों पर नाकाबंदी कर घेराबंदी की हुई थी। शुक्रवार सुबह बाइक पर सवार होकर तलवंडी भाई के चौक के पास पहुंचा तो पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, उसने पुलिस से बच निकलने के लिए अपनी 38 बोर रिवाल्वर से फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में उस पर फायरिंग की, गोली उसके पांव में लगी। उसे जख्मी हालत में गिरफ्तार कर जीरा सिविल अस्प्ताल में दाखिल करवाया है। फिरोजपुर रेंज के डीआईजी रणजीत सिंह ने कहा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गैंगस्टर गुरप्यार तलवंडी भाई में किसी बड़ी वारदात देने की फिराक में है। गुरुवार शाम से ही सीआईए स्टाफ जीरा, तलवंडी भाई पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियां गुरप्यार की लोकेशन ट्रेस कर रही थी। आज सुबह जैसे ही बाइक पर सवार गुरप्यार तलवंडी भाई चौक पहुंचा तो पुलिस ने उसे रुकने के लिए कहा लेकिन पुलिस से बचकर भागने के लिए उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की। गोली उसके पांव में जाकर लगी और वह जख्मी हो गया। उसे काबू कर जीरा सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया है।
गुरप्यार आतंकी घोषित किए अर्श डल्ला का साथी है। अर्श डल्ला ने तलवंडी भाई के चौहान ज्वेलर्स से लाखों में फिरौती मांगी थी, जो उसने देने से इनकार कर दिया था। 12 नवंबर को गैंगस्टरों ने चौहान के घर पर फायरिंग की थी। गुरप्यार चौहान ज्वेलर्स की रैकी करने पहुंचा था और इसने किसी की हत्या भी करनी थी। पुलिस को इसकी तलाश थी क्योंकि ये ड्रग्स, हथियार तस्करी व टारगेट किलिंग की वारदातों में शामिल रहा है। डीआईजी ने कहा कि तलवंडी भाई पुलिस ने गैंगस्टर गुरप्यार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रिश्वतखोरी : महिला ड्रग इंस्पैक्टर एवं दर्जा 4 मुलाजिम रंगे हाथ काबू

पठानकोट : विजिलैंस विभाग ने पठानकोट की महिला ड्रग इंस्पैक्टर भवलीन कौर एवं दर्जा 4 मुलाजिम को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पीडि़त व्यक्ति से मैडिकल स्टोर का लाइसैंस देने के लिए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कनाडा में सोने की तस्करी : ED की बड़ी कार्रवाई, मोहाली में सिमरन प्रीत पनेसर के घर मारा छापा

मोहाली : कनाडा में सोने की तस्करी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब के मोहाली में बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने मोहाली के सेक्टर 79 में 32 वर्षीय सिमरन प्रीत पनेसर...
article-image
पंजाब

घर में घुसकर 90 लाख रुपए और 3 किलो आभूषण की लूट का मामला : आढ़ती के ड्राइवर की बेटी और उसके मंगेतर सहित 7 गिरफ्तार

अमृतसर : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सनसनीखेज अमृतसर लूटपाट मामले की जांच करते हुए लूटपाट करने वाले पीड़ित आढ़ती ड्राइवर की बेटी और उसके मंगेतर, जिन्होंने लूटपाट की पूरी साजिश रची थी, को 7...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मुस्लिम लीग जम्मू-कश्मीर को केंद्र ने किया बैन : अमित शाह बोले- ‘मोदी सरकार का संदेश बिल्कुल कहा स्पष्ट

नई दिल्ली,  27 दिसंबर :  केंद्र सरकार ने को मुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर-मसरत आलम गुट (एमएलजेके-एमए) पर बैन लगा दिया।  सरकार ने ये कार्रवाई गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम कानून (यूएपीए) के तहत की है।  संगठन...
Translate »
error: Content is protected !!