गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और सबा यूएसए के 3 गुर्गों को किया गिरफ्तार

by

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस की तरफ से लगातार गैंगस्टरों पर शिकंजा कसा जा रहा है। । एक बार फिर पंजाब पुलिस गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग पर शिकंजा कसने में कामयाब रही है। पुलिस ने गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग के तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों की पहचान यूपी सहारनपुर के रणखंडी गांव निवासी अभिषेक राणा, गांव मैनपुरी मोहाली निवासी अंकित कुमार और लालडू मोहाली निवासी प्रवीण कुमार के रूप में हुई है।

डीजीपी गौरव यादव ने दी जानकारी :
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी देते हुए बताया कि संगरूर पुलिस की तरफ से हाल ही में गिरफ्तार किए गए 2 शूटरों मंजीत उर्फ गुरी और गुरपाल सिंह को हथियार और रसद मुहैया कराने के आरोप में विदेश में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और सबा यूएसए के 3 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है। 6 नंवबर को जीरकपुर में हुई मुठभेड़ की घटना के बाद अब तक 5 गुर्गों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों से तीन विदेशी पिस्तौल भी बरामद की गई है। इसके साथ ही डीजीपी ने आगे लिखा कि पंजाब पुलिस सीएम भगवंत मान के निर्देशानुसार अपराधियों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

जीरकपुर मुठभेड़ के बाद एक शूटर की हुई थी गिरफ्तारी
वहीं मामलो के लेकर एसएसपी डॉ. गर्ग का कहना है कि इन अपराधियों की गिरफ्तारी 2 शूटरों की गिरफ्तारी के बाद की गई। इन दोनों को गोल्डी बराड़ और साबा यूएसए की तरफ से ट्राईसिटी में आपराधिक वारदात की जिम्मेदारी दी गई थी। जीरकपुर में मुठभेड़ के दौरान शूटर मंजीत उर्फ गुरी की 6 नवंबर को गिरफ्तारी हुई थी। उसका साथी गुरपाल जो मौके से भागने में कामयाब रहा था। जिसे 16 नवंबर को यूपी सहारनपुर के रणखंडी गांव से गिरफ्तार किया गया। उसके बाद से 3 पिस्टल बरामद हुई थी। जांच के दौरान पता चला कि इन दोनों आरोपियों को अभिषेक, अंकित और प्रवीण ने हथियार मुहैया करवाए थे। जिसके बाद अब तीनों को गिरफ्तार किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

47 वर्षीय महिला की सांप के डंसने से मौत

गढ़शंकर: गांव मैहिंदवानी में 47 वर्षीय महिला की सांप डंसने से मौत हो गई। शाम लाल ने बताया कि उनकी पत्नी राम दुलारी खेतों में घास काटने गई थी तो वहां पर उसे सांप...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

US Hindu Temple Attack Plot : अमेरिका में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश का खुलासा : 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, आरोपी के घर से हथियार और कारतूस बरामद

नवरात्रि के दौरान भारतीयों को निशाना बनाने की योजना का आरोप ; घर से राइफल, मैगजीन और सैकड़ों कारतूस बरामद होने का दावा, FBI भी जांच में शामिल इलिनॉय (अमेरिका)। अमेरिका के इलिनॉय राज्य...
article-image
पंजाब

रिंकू ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा तो कांग्रेस को लगा झटका

जालंधर : कांग्रेस के पूर्व विधायक सुशील रिंकू ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा तो कांग्रेस को झटके लगने के साथ ही जालंधर की सियासत बदल गई है। आम आदमी पार्टी लंबे समय...
article-image
पंजाब

रयात बाहरा इंटरनेशनल स्कूल में “गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्कूल प्रशासन” पर जागरूकता सेमीनार आयोजित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  रयात बाहरा इंटरनेशनल स्कूल में “गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्कूल प्रशासन” विषय पर एक जागरूकता सेमीनार आयोजित किया गया, जिसमें स्कूल के सभी अध्यापकों ने हिस्सा लिया। सेमीनार की शुरुआत में कैंपस...
Translate »
error: Content is protected !!