गैंगस्टर डल्ला ने लिखा – मैं इस हत्या की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं : पुलिस ने सूचना देने वालों को दो लाख रुपये का किया इनाम घोषित

by

बठिंडा : हरजिंदर सिंह उर्फ मेला की हत्या मामले में एक नया मोड़ आ गया है। कनाडा में छिपे गैंगस्टर अर्श डल्ला ने हत्याकांड की जिम्मेदारी ली है। मंगलवार को गैंगस्टर डल्ला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है कि बठिंडा में माल रोड एसोसिएशन के प्रधान मेला की हत्या उसने करवाई है।
मैं इस हत्या की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं। डल्ला ने आगे लिखा कि मेला के साथ उनके मल्टी स्टोरी पार्किंग ठेके को लेकर विवाद चल रहा था और उन्होंने कई बार उसे समझाने की कोशिश की। यह भी कहा था कि मेरे काम में टांग मत अड़ाए लेकिन वह समझने को तैयार नहीं था। धमकी भी दी थी कि वह सुधर जाए, नहीं तो कोई बड़ा कदम उठाना पड़ेगा। बार-बार समझाने के बाद भी मेला नहीं समझा। यही वजह है कि उसकी हत्या करवाई है।
हत्यारों की सूचना देने पर दो लाख का इनाम : शनिवार की शाम माल रोड एसोसिएशन के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह उर्फ मेला की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद व्यापारियों ने गोनियाना हाईवे पर स्थित हनुमान चौक पर धरना लगाकर रोड जाम किया था। धरने में मूसेवाला के पिता, नवजोत सिद्धू, शिअद नेता मलूका समेत तमाम दलों के नेता पहुंचे थे। इसके बाद दबाव में आई पुलिस ने दोनों बदमाशों की तस्वीरें जारी कर सूचना देने वालों को दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।
उधर, एसएसपी गुरमीत सिंह खुराना का कहना है कि उन्हें भी इंटरनेट मीडिया पर यह जानकारी मिली है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जल्दी इसके बारे में खुलासा किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized , पंजाब

जीवीके गोविंदवाल का थर्मल प्लांट मान सरकार ने खरीदा : इंडिया अलाइंसकी जल्द मीटिंग होगी उसमें सब फाइनल होगा : मुख्यमंत्री मान

चंडीगढ़ :  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नये साल पर किया प्रेस कांफ्रैस। इस दौरान सीएम ने सबको नये साल की बधाई दी। इसके बाद कहा कि यह नया साल पंजाब के लिये...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2000 रुपये का नोट बदलने की डेडलाइन जानने के लिए पढ़ें……

नई दिल्ली : 2000 रुपये का नोट बदलने की डेडलाइन बढ़ गई है। केंद्रीय बैंक RBI ने आज इसे बढ़ाकर 7 अक्टूबर यानी अगले शनिवार तक कर दिया है। इसका मतलब हुआ है कि...
article-image
पंजाब

एमएसपी की कानूनी गारंटी की मांग सांसद हरसिमरत कौर बादल ने निजी विधेयक पेश कर की

नई दिल्ली। पंजाब के बठिंडा से शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने सभी फसलों पर एमएसपी को कानूनी गारंटी बनाने के लिए संसद में एक निजी विधेयक भेजा है। उनका...
Translate »
error: Content is protected !!