गैंगस्टर मनप्रीत मन्ना गिरोह के 6 गुर्गों गिरफ्तार : दुकानदारों से फिरौती मांगने के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

by

तलवंडी साबो : तलवंडी साबो के दुकानदारों से फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर मनप्रीत मन्ना गिरोह के 6 गुर्गों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। बठिंडा के आईजी तथा एसएसपी ने बताया कि तलवंडी साबो के दुकानदारों से फिरौती मांगने के मामले में 6 व्यक्तियों को हथियार समेत गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी देते हुए आईजी मुखविन्द्र सिंह छीना ने बताया कि तलवंडी साबो के विजय कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी कि मनप्रीत मन्ना गैंगस्टर के गुर्गे 7 अक्तूबर को उसके पास पहुंचे एवं मन्ने का फोन कान को लगा कर मन्ने से बात करवा कर 4 लाख की फिरौती ले गए। इसके बाद अगले दिन पुन: डरा कर 6 लाख ले गए। इसके बाद पुलिस ने मन्ना को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की तो सामने आया कि मन्ने की 6 साथियों समेत 7 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि मुलजिमों के पास से रिवाल्वर व 20 लाख रुपये भी बरामद किए गए।
गौरतलब है कि रामामंडी के कारोबारी से 1 करोड़ की फिरौती मांगी गई थी। जिसके संबंध में दिल्ली पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने पूछताछ के लिए लाया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ब्यूटी जोन इंटरनेशनल सैलून और अकैडमी द्वारा छात्राओं को सर्टिफिकेट वितरित किए

गढ़शंकर । गढ़शंकर इलाके की प्रसिद्ध ब्यूटी जोन इंटरनेशनल सैलून एंड अकैडमी द्वारा अकैडमी की एमडी रंजना विशिष्ट द्वारा डिप्लोमा पूरा करने वाली छात्राओं को इंटरनेशनल सर्टिफिकेट वितरित किए गए। इस अवसर पर उन्होंने...
article-image
पंजाब

रोटेरियन अवतार सिंह के सिर पर सजा रोटरी मिड टाऊन का ताज

 होशियारपुर :  स्थानीय होटल में रोटरी क्लब होशियारपुर मिड टाऊन का अवार्ड फंक्शन व इंस्टालेशन सरमनी का आयोजन प्रधान ए.एस. अरनेजा की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें स्टेज का संचालन पूर्व प्रधान गोपाल वासुदेवा...
article-image
पंजाब

510 ग्राम नशीला पाऊडर बरामद : युवती सहित तीन युवक ग्रिफतार

गढ़शंकर। गढ़शंकर पुलिस ने एक होडां सिटी कार स्वार युवती सहित तीन को 510 ग्राम नशीला पाऊडर बरामद कर तीनों को ग्रिफतार कर लिया। गढ़शंकर थाने में तैनात सब इंस्पेकटर कुलदीप सिंह के नेतृत्व...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

करसोग में भारतीय जनता पार्टी के  सदस्यता महाभियान में पहुंचे जयराम ठाकुर

देशहित और समाजहित में काम करने  वाली भाजपा की सदस्यता लेने में  युवाओं, महिलाओं एवं सभी वर्गो मे काफी उत्साह: जयराम ठाकुर एएम नाथ। मंडी/ करसोग :  भाजपा करसोग मंडल की महा सदस्यता अभियान...
Translate »
error: Content is protected !!