गैंगस्टर से मिल रही थी धमकियां : सिद्धू मुस्सेवाला के दोस्त को दी पंजाब सरकार ने सुरक्षा

by

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने हाई कोर्ट  में दायर अपने जवाब में कहा कि संधू की जान को है खतरा, फिलहाल छह सुरक्षाकर्मी उनकी सुरक्षा में तैनात किए गए और अभी भी संधू की सुरक्षा का आकलन किया जा रहा है।

पंजाब के असिस्टेंट एडवोकेट जनरल भी रह चुके हैं संधू :  हरसिमरन संधू पंजाब के असिस्टेंट एडवोकेट जनरल भी रह चुके हैं। संधू ने 2022 में जिस दिन सिद्धू मूसेवाला की हत्या हुई थी, उसके बाद ही हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर सुरक्षा दिए जाने की मांग कर दी थी और बताया था की उन्हे भी गोल्डी बराड़  और लॉरेंस बिश्नोई  से धमकियां मिल रही है। तब भी हाईकोर्ट ने संधू की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने के आदेश दिए थे।

सिद्धू मूसेवाला के सबसे करीबियों में शामिल थे हरसिमरन संधू :  संधू को अब भी दोनो गैंगस्टर से धमकियां मिल रही हैं, जिसको लेकर संधू ने मोहाली के मटौर पुलिस थाने में पिछले साल नवंबर में एफआईआर भी दर्ज करवा दी थी। अब पंजाब सरकार ने संधू की सुरक्षा में छह सुरक्षाकर्मियों की तैनाती कर हाईकोर्ट को जानकारी दे दी है। हरसिमरन संधू सिद्धू मूसेवाला के सबसे करीबियों में शामिल थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जल संरक्षण क्रांति लाने के लिए सैनिक दे सकते हैं बड़ा योगदान : अविनाश राय खन्ना

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  बी.एस.एफ. कैम्प खड़कां में जल संरक्षण विषय पर खन्ना ने आयोजित किया जागरूकता सेमिनार होशियारपुर 5 अप्रैल () पूर्व सांसद एवं श्री प्रकाश राय खन्ना श्रीमति कौशल्या देवी खन्ना मैमोरियल ट्रस्ट...
article-image
पंजाब

600 करोड़ रुपए के बकाये के दावों को सख्ती से खारिज – सरकारी और निजी अस्पतालों का कुल बकाया 364 करोड़ : डॉ. बलबीर सिंह

चंडीगढ़ :  पंजाब के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज प्राइवेट अस्पताल और नर्सिंग होम एसोसिएशन पंजाब द्वारा आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत विभिन्न उपचारों के लिए...
article-image
पंजाब

पूर्व सांसद व विधायक राणा गुरजीत सिंह को श्री अनंदपुर साहिब लोक सभा से टिकट देने से काग्रेस की जीत होगी पक्की : जरनैल

गढ़शंकर । पूर्व सांसद विधायक राणा गुरजीत सिंह को लोक सभा हलका श्री अनंदपुर साहिब से लोक सभा चुनावों में पार्टी हाईकमांड से टिकट देने की मांग करते हुए काग्रेसी नेता जरनैल सिंह गढ़ीमानसोवाल,सरपंच...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र मेला 30 मार्च 6 अप्रैल तक : मेले के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेला क्षेत्र को चार सेक्टर में बांटा

रोहित जसवाल।  ऊना, 27 मार्च – माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में चैत्र नवरात्र मेला 30 मार्च से 6 अप्रैल तक आयोजित होगा। यह जानकारी एसडीएम अंब सचिन शर्मा ने चैव नवरात्र मेले के सफल...
Translate »
error: Content is protected !!