गैर सरकारी संस्थाओं ने सम्मानित किए उपायुक्त सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी : जल तरंग जोश महोत्सव में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को मंच प्रदान करने के प्रयास सराहे

by
बिलासपुर 2 दिसंबर : जिला की गैर सरकारी संस्थाओं ने आज बचत भवन बिलासपुर में उपायुक्त राहुल कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप धवल, एसडीएम सदर डॉ. राजदीप सिंह, जिला कल्याण अधिकारी आरसी बंसल तथा सचिव जिला रेडक्रॉस सोसायटी अमित कुमार को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। गैर सरकारी संस्थाओं की ओर से अधिवक्ता प्रकाश चन्द बंसल ने सभी अधिकारियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए तथा जल तरंग जोश महोत्सव के दौरान जिला के दिव्यांगजनों तथा वृद्धजनों के लिए मंच प्रदान करने के प्रयासों को सराहा।
इस अवसर पर बोलते हुए उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि जल तरंग जोश महोत्सव के दौरान जिला रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से रेडक्रॉस मेले का भी आयोजन किया गया ताकि युवाओं के साथ-साथ दिव्यांगजनों और वृद्धजनों के लिए भी मंच प्रदान हो सके। उन्होंने कहा कि इस दौरान रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से हैल्थ कैंप तथा थीम आधारित फैशन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें दिव्यांगजनों और वृद्धजनों ने बढ़चढ़ अपनी भागीदारी सुनिश्चित बनाई। इसके अतिरिक्त अन्य मनोरंजक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया।
उपायुक्त ने इस आयोजन में जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान करने के लिए सभी गैर सरकारी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि भविष्य में भी इस तरह के आयोजन करने के प्रयास किए जाएंगें ताकि दिव्यांगजनों और वृद्धजनों को भी मंच प्राप्त हो सके।
-000-
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भटियात में जल्द खुलेगा सिविल कोर्ट तथा जल शक्ति विभाग का मंडल कार्यालय : विद्यार्थियों को बहुआयामी गतिविधियों का बनाया जाए हिस्सा—–कुलदीप सिंह पठानिया

सिहुंता – लाहडू मुख्य मार्ग के उन्नयन कार्यों पर व्यय होंगे 52 करोड़ अगले दो वर्षों के भीतर पुरा होगा निर्माण कार्य चंबा, (चुवाड़ी) 4 नवंबर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डंगोरी-बीत के रणजीत चौधरी बने कनाडा क्रिकेट के वाइस चेयरमैन, इलाके में खुशी की लहर

गढ़शंकर। कनाडा में गढ़शंकर के इलाका बीत के गांव डंगोरी-बीत  रणजीत चौधरी कनाडा क्रिकेट की प्रबंधक कमेटी के लिए हुए चुनाव में वाइस चेयरमैन निर्वाचित हुए है। कनाडा क्रिकेट के वाईस चेयरमैन बनकर  विदेश...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बौद्ध भिक्षुओं से जुड़ा बड़ा स्कैंडल : 5600 आपत्तिजनक वीडियो ..80,000 तस्वीरें और चैट रिकॉर्ड बरामद …100 करोड़ की ठगी का भंडाफोड़

थाईलैंड में बौद्ध भिक्षुओं से जुड़ा एक ऐसा स्कैंडल सामने आया है, जिसने हर किसी को परेशान कर दिया है। इस मामले में एक महिला की भूमिका सामने आई है। महिला को गिरफ्तार कर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केस दर्ज – बुरी आत्मा भगाने के नाम पर तांत्रिक ने ठगे 7 लाख रुपये

रोहित भदसाली। मंडी  :  जिले में आस्था के नाम पर एक बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है. खुद को माता शिकारी देवी का पुजारी बताने वाले एक तांत्रिक ने प्रदेश के विभिन्न जिलों...
Translate »
error: Content is protected !!