गोंदपुर बुल्ला में खंड स्तरीय युवा उत्सव अब 8 नवंबर को

by

ऊना, 26 अक्तूबर: गोंदपुर बुल्ला में 2 नवंबर को आयोजित होने वाले खंड स्तरीय युवा उत्सव को स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी ऊना ने दी। उन्होंने बताया कि अब इस खंड स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 8 नवंबर को किया जाएगा। इसमें लोकगीत, लोकनृत्य, बांसुरी वादन, एकांकी, सितार वादन तथा पारमपरिक वाद्ययंत्र जैसी सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि युवा उत्सव में भाग लेने वाले प्रतिभागी की आयु 15 से 29 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। कोई भी व्यक्ति इस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहता है वह 8 नवंबर को रावमापा गोंदपुर बुल्ला में प्रातः 10 बजे उपस्थित हो सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बंदर ने छीना 71 हजार रुपए से भरा बैग

शिमला। शिमला के माल रोड पर वीरवार को बिजली का बिल जमा करवाने आए एक व्यक्ति के हाथ से बंदर ने पैसों से भरा बैग छीन लिया। बैग को लेकर बंदर पेड़ पर जा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शोघी और तारादेवी के बीच में विभिन्न स्थानों पर बनाई जाएगी अस्थाई चेकपोस्ट – DC अनुपम कश्यप

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित एएम नाथ। शिमला : उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने कहा कि क्रिसमस और नए साल मनाने के लिए शिमला में हजारों की संख्या...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा की गाड़ी ओवरलोड, छत पर बिठाने की कोशिश, किसी दिन विस्फोट से हो जाएंगे धराशाई : राजेश धर्माणी

एएम नाथ। शिमला :   तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कांग्रेस के छह बागियों और निर्दलियों के भाजपा में शामिल होने पर निशाना साधा है। धर्माणी ने तंज कसते हुए कहा है कि बीजेपी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2024 और 2025 में उत्तीर्ण छात्रों के लिए ऑस्ट्रेलिया अध्ययन वीज़ा के लिए आवेदन करने का सुनहरा अवसर : कंवर अरोड़ा

चंडीगढ़ l कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट के प्रबंध निदेशक, कंवर अरोड़ा ने बताया कि इच्छुक छात्र नवंबर 2025 के लिए ऑस्ट्रेलिया अध्ययन वीज़ा के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिन छात्रों ने...
Translate »
error: Content is protected !!