गोगामेड़ी हत्याकांड के आरोपी चंडीगढ़ के सेक्टर 22 के होटल से ग्रिफ्तार : मृतक नवीन शेखावत ने रेकी की थी, हत्या की साज़िश में भी शामिल था

by

नई दिल्ली : सुखदेव गोगामेड़ी हत्याकांड के आरोपियों को ग्रिफ्तार कर पुलिस उनसे पूछताछ की जा रही है। इस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बड़ा खुलासा किया है। आरोपियों ने बताया कि हत्या करने से करीब एक हफ्ते पहले ही सारी साज़िश रची गई थी। मृतक नवीन शेखावत ने रेकी की थी।  नवीन शेखावत भी हत्या की साज़िश में शामिल था।

                         आरोपियों ने बताया कि नवीन शेखावत को गोली इसलिए मारी गई क्योंकि सीसीटीवी में देख सकते हैं ।जब फायरिंग की जा रही थी तब नवीन डर की वजह से रोकने की कोशिश कर रहा था, लेकिन हालात कुछ ऐसे बन गए की नवीन शेखावत को गोली मारनी पड़ गई।

तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार :    गोगामेड़ी हत्याकांड में शामिल आरोपियों को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच और राजस्थान पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन में गिरफ्तार कर लिया था। इन आरोपियों से अब हत्याकांड को लेकर हर एक चीज की पूछताछ की जा रही है। आरोपियों में हत्या करने वाले 2 शूटर्स समेत 3 लोग नितिन फौजी, रोहित राठौड़ और उधम शामिल हैं। आरोपियों को चंडीगढ़ के सेक्टर 22 के होटल से गिरफ्तार किया गया।

कौन था नवीन शेखावत : दरअसल, नवीन शेखावत और सुखदेव सिंह गोगामेड़ी एक दूसरे के परिचित थे। इसकी मदद से ही शूटर्स गोगामेड़ी के घर तक पहुंचे थे। किसी मांग पर चर्चा करने के बहाने दोनों शूटर्स घर के अंदर घुसे। 10 मिनट तक बातचीत की और फिर अचानक से फायरिंग कर दी, जिसमें गोगामेड़ी और शेखावत दोनों की ही मौत हो गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एसएसटी को अलर्ट रहने के व्यय पर्यवेक्षक आनंद कुमार ने दिए निर्देश

हमीरपुर 02 जुलाई। विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के उपचुनाव में आदर्श आचार संहिता की अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित करने तथा उपचुनाव में धनबल के प्रयोग या अन्य संदिग्ध गतिविधियों को रोकने के लिए भारत निर्वाचन आयोग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भव्य शोभा यात्रा के साथ शुरू हुआ ज़िला स्तरीय नागनी मेला : DC हेमराज बैरवा ने की शोभा यात्रा की अगुवाई

एएम नाथ। नूरपुर, 20 जुलाई: श्रावण और भाद्र मास में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध नागनी माता मेले का शुभारंभ आज शनिवार को भव्य शोभा यात्रा के साथ नागनी पंचायत के भड़वार में हुआ जिसमें...
article-image
पंजाब

आईएपीपीडी द्वारा “वृद्धावस्था जनसंख्या” जागरूकता कार्यशाला का होशियारपुर में आयोजन 28 मार्च को

होशियारपुर 25 मार्च  : इंडियन एसोसिएशन ऑफ़ पार्लिअमेंटेरियन ऑन पापुलेशन एंड डेवलपमेंट (आईएपीपीडी) द्वारा होशियारपुर में “वृद्धावस्था जनसंख्या” विषय पर एक विशाल जागरूकता कार्यशाला का आयोजन एसोसिएशन के वाइस चेयरमैन अविनाश राय खन्ना की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रेडक्रॉस लक्की ड्रॉ का परिणाम घोषित : टिकट नंबर 017165 के विजेता को प्रथम पुरस्कार के रूप में एक्टिवा स्कूटी

धर्मशाला 2 सितम्बर। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के नवीनीकृत भवन के उद्घाटन के उपलक्ष्य पर जिलाधीश डॉ. निपुण जिंदल की अध्यक्षता में 15 अगस्त 2023 का रेडक्रॉस लक्की ड्रॉ निकाला गया। सचिव जिला रेडक्रॉस सोसायटी...
Translate »
error: Content is protected !!