गोमा ने आयुष, युवा सेवाएं तथा खेल विभाग आवंटित करने के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार: पंचायत स्तर तक मजबूत होगी आयुर्वेद चिकित्सा : यादविंदर गोमा

by
पंचरुखी, 10 जनवरी : आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री, यादविंदर गोमा ने बुधवार को पंचरुखी में जनसमस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकतर समस्याओं का निपटारा मौके पर ही कर दिया और शेष समस्याओं को शीघ्र निपटारे के लिए अधिकारियों को आदेश दिए।
गोमा ने कहा कि आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्रालय की जिम्मेदारी उन्हें मुख्यमंत्री और शीर्ष नेतृत्व ने सौंपी है। इसे बखूबी निभायेंगे और पूरी क्षमता से प्रदेश के लोगों की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार, व्यवस्था परिवर्तन के ध्येय से कार्य कर रही है और अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिये कार्य हो रहा है।
उन्होंने कहा कि आयुर्वेद, चिकित्सा की प्राचीन और कारगर उपचार पद्धति है। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर तक सरकार आयुर्वेद स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है और आने वाले समय इसे ओर मज़बूत किया जाएगा।उन्होंने कहा कि खेलों का जीवन में बहुत महत्व है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों के लिए मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
गोमा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का विभाग आवंटित करने के लिए धन्यवाद किया और कहा कि जो भी इन्हें ज़िम्मेवारी दी है उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

करसोग में चार दिवसीय नाहवींधार मेला संपन्न : एसडीएम राज कुमार ने की समापन समारोह की अध्यक्षता

एएम नाथ।  करसोग :   करसोग में 12 से 15 मई तक आयोजित किया जाने वाला चार दिवसीय नाहवींधार मेला विधिवत रूप से संपन्न हो गया। एसडीएम राज कुमार ने समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हरियाणा जेल से पंजाब के वोटरों को धमका रहा गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया !

गुरदासपुर  :  जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया मतदाताओं को धमका रहा है। आरोप है कि वह डेरा बाबा नानक के चुनावी मैदान में खड़े आप प्रत्याशी को वोट देने के लिए कहता है।...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

32 करोड़ रुपये लागत की परियोजनाओं के मुख्यमंत्री ने किए शिलान्यास व लोकार्पण

एएम नाथ। सिरमौर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सिरमौर ज़िले के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के सराहां में लगभग 32 करोड़ रुपये की लागत की 7 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ओमैक्स पार्कवुड रेजिडेंट सोसायटी द्वारा आयोजित शिविर में 102 ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने किया रक्तदान शिविर का विधिवत शुभारंभ, आयोजकों की थपथपाई पीठ – श्री गुरु हरकृष्ण साहिब चेरिटेबल ट्रस्ट सोहाना की टीम ने किया रक्त एकत्रित बीबीएन, 5 अप्रैल (तारा)...
Translate »
error: Content is protected !!