गोयला में आपदा प्रबंधन शिविर का हुआ समापन, 46 ग्रामीणों ने सीखे आपदा प्रबंधन के गुर

by

पट्टा मेहलोग, 16 जनवरी (तारा) : गृह रक्षा 11वीं वाहिनी व अग्निशमन विभाग कुठाड़ की ओर से ग्राम पंचायत गोयला में पांच दिवसीय आपदा प्रशिक्षण शिविर का समापन ग्राम पंचायत गोयला के प्रधान मदन वर्मा की उपस्थिति में हुआ।
इस शिविर में साथ लगती पंचायत घड़शी व ढकरियाना के 46 स्वयं सेवकों ने भाग लिया।पांच दिवसीय इस शिविर में स्वयं सेवकों को किसी भी प्रकार की आपदा,दुर्घटना व आपातकाल की स्थिति व हवाई हमले की चेतावनी व इसकी प्रणाली पर जागरूक किया गया,ताकि आपातकाल की स्थिति में अपनी व दूसरों की आवश्यक सहायता की जा सके। सभी प्रशिक्षुओं को सत्र में अभ्यास भी करवाया गया व विस्तृत मौखिक जानकारी दी गई।
इस मौके पर कंपनी कमांडर गृह रक्षा कुठाड़ रामकृष्ण ठाकुर,लीडिंग फायर मैन काया राम,महेंद्र सिंह,पुष्पेंद्र कुमार व राकेश कुमार ने स्वयं सेवकों को जागरूक करने में अपना योगदान दिया। पंचायत प्रधान ने कहा शिविर में आपदा से निपटने के लिए बहुमूल्य जानकारियां दी गई,जिसका स्वयं सेवकों को व अन्य लोगों को लाभ मिलेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मान सरकार ने ‘328 पावन स्वरूपों’ की गुमशुदगी में दर्ज कराई FIR… खतरे में कई बड़े नाम

चंडीगढ़ : पंजाब की राजनीति में एक ऐसा मामला जो करीब साढ़े नौ वर्षों से ठंडे बस्ते में पड़ा था, अब मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने उसे फिर से खोल दिया है. श्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस ने गरीब, एससी-एसटी, ओबीसी, महिला, हर किसी को धोखा दिया : धर्म के आधार पर आपका आरक्षण छीनकर जिहाद वालों को देना चाहते है, कांग्रेस का शाही परिवार टुकड़े गिरोह को पाल पोस रहा – राजीव भारद्वाज

कांगड़ा :  देश को विभाजित करने वाली सोच कांग्रेस पार्टी को ही विभाजित करने लगी है। भाजपा कांगड़ा चंबा से लोकसभा प्रत्याशी राजीव भारद्वाज ने कहा कांग्रेस के पास देश के लिए कोई मिशन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीसा में बोलेरो कैंपर सड़क हादसे की ​शिकार, दो की मौत एक घायल

एएम नाथ। चंबा :   जिला चंबा के तीसा उपमंडल के नकरोड चांजू बेघईगढ़ सड़क पर एक बोलेरो कैंपर सड़क हादसे की ​शिकार हो गई है। हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो...
Translate »
error: Content is protected !!