गोलियों की तड़तड़ाहट – ट्रिपल मर्डर, गुरुद्वारे के पास एक ही परिवार के 3 लोगों को मारी गोली

by

फिरोजपुर : फिरोजपुर जिले में मंगलवार को बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने दिनदहाड़े तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी.।हत्या की यह वारदात गुरुद्वारा अकालगढ़ साहिब के पास हुई। गुरुद्वारे के पास बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया।   मृतकों में एक लड़की भी है. वहीं वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में ले लिया.। पुलिस घटनास्थल पर जांच-पड़ताल में जुटी है. तीनों मृतक एक ही परिवार के हैं।

घटना मंगलवार दोपहर की है. एक सफेद रंग की कार में पांच लोग सवार होकर कहीं जा रहे थे.। जब यह लोग गुरुद्वारा अकालगढ़ साहिब के सामने कार से पहुंचे, तभी हमलावर बाइक से आए और कार पर फायरिंग करने लगे। हमलावरों ने करीब 20 राउंड कार पर फायरिंग की और फरार हो गए।  गोलीबारी की घटना से आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।

कार पर की अंधाधुंध फायरिंग :   पुलिस ने जब कार का दरवाजा खोलकर देखा तो उसमें तीन लोग मृत पड़े मिले। मृतकों में एक लड़की भी थी।  वहीं दो महिलाएं भी थीं, जो मामूली रूप से घायल हो गई थीं।  पुलिस ने मौके पर महिलाओं को प्राथमिक उपचार दे, उनसे घटना के बारे में जानकारी ली।  महिलाओं ने बताया कि मृतक लड़की की एक महीने बाद होनी शादी थी। वह अपने दोनों भाइयों के साथ शॉपिंग करने जा रही थी, तभी एका-एक उनकी कार पर फायरिंग होने लगी।

एक मृतक युवक की पहचान दिलप्रीत सिंह (29) के रूप में हुई.। दिलप्रीत पर हत्या के दो मामले दर्ज थे।  बाकी मृतकों में दलजीत का एक भाई और बहन शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दो नकाबपोश बाइक पर आए और इनकी कार रुकवाई कार रुकते ही उस पर फायरिंग करने लगे।  घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

एक माह बाद लड़की की शादी होनी थी :   पुलिस ने बताया कि हत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है.। मृतक लड़की जसप्रीत कौर की एक महीने बाद शादी होनी थी। परिवार शादी की खरीदारी के लिए बाहर जा रहा था।  गुरुद्वारा अकालगढ़ साहिब के पास इनकी कार पर हमला हुआ।  गोली लगने से लड़की की भी मौके पर मौत हो गई।  फिलहाल नाकेबंदी कर हमलावरों की तलाश की जा रही है। हमलावरों की पहचान के लिए सड़क पर लगे CCTV फुटेज की भी जांच की जा रही है।

जांच में जुटी पुलिस :   घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है और हमलावरों की पहचान की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब के पास हुई घटना में घायल व्यक्ति की हालत भी नाजुक बनी हुई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एसजीपीसी सराय विवाद पर AAP का अकाली नेतृत्व से सवाल—15 दिन की जांच समिति क्यों?

बलतेज पन्नू बोले- निष्पक्ष जांच चाहिए तो रिटायर्ड जज या पुलिस अधिकारी को शामिल किया जाए; महिला को सराय में रखने और एफआईआर को लेकर उठाए सवाल चंडीगढ़। श्री आनंदपुर साहिब में एसजीपीसी की...
हिमाचल प्रदेश

18 से 45 वर्ष तक के युवाओं को 60 लाख रूपये की परियोजना लागत पर 25 प्रतिशत का निवेश उपदान दिया जा रहा

पूर्वी कला मंच और आरके कला मंच ने बताई सरकार की योजनाएं ऊना, 24 फरवरी: सूचना एवं जन संपर्क विभाग के सांस्कृतिक दलों आरके कला मंच चिंतपूर्णी तथा पूर्वी कलामंच जलग्रां टब्बा के कलाकारों...
article-image
पंजाब

अवैध माइनिंग और शिक्षा महकमे की स्कूल ऑफ एमिनेंस योजना की जांच करवाने को लेकर स्पीकर कुलतार सिंह संधवा से हाउस कमेटी बनाने की हरजोत बैंस ने मांग की

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा के दो दिवसीय सत्र में शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस जो विपक्ष के निशाने पर थे ने इन दोनों में अपने हलके में अवैध माइनिंग की जांच करवाने को लेकर स्पीकर...
article-image
पंजाब

हिमाचल से निकली भगवान वाल्मीकि जी की यात्रा का होशियारपुर में भव्य स्वागत : विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने भगवान वाल्मीकि तीर्थ अमृतसर के लिए किया रवाना

होशियारपुर, 29 सितंबरः हिमाचल प्रदेश के विभिन्न ज़िलों मनाली, चंबा, मंडी, बैजनाथ, धर्मशाला, चामुंडा देवी, ज्वाला जी और शिमला से भावाधस के अध्यक्ष लक्की तेजी तथा विक्की धर्मशाला के नेतृत्व में निकली भगवान वाल्मीकि...
Translate »
error: Content is protected !!