गोली मार देंगे पुलिस को बताया तो : दिनदहाड़े हथियार की नोक पर मनी एक्सचेंजर की दुकान में लूट

by

बठिंडा :   शहर के किला मुबारक साहिब से मैहना चौक को जाने वाली सड़क पर स्थित एक मनी एक्सचेंजर की दुकान पर शुक्रवार को दिनदिहाड़े लूट की वारदात हुई। एक्टिवा सवार दो हथियारबंद युवक ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल हुए और दुकानदार पर तलवार से हमलाकर उसे जान से मारने की धमकी दी। लुटेरे दुकान में मौजूद कैश लेकर मौके से फरार हो गए। भागते समय लुटेरों ने से एक तलवार सड़क पर गिर गई। दिनदिहाड़े हुई इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों में दशहत का माहौल है।

                  लुटेरों इतने बैखौफ हो गए है कि वह बिना किसी डर से आए दिन लूटपाट और झपटमारी की वारदातों को अंजाम दे रहे है। उधर, घटना की सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस, पीसीआर, सीआईए स्टाफ समेत तमाम पुलिस टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। उक्त पूरी घटना दुकान के सामने लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने फुटेज के आधार पर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।

पैसे एक्सेंचज करने के बहाने दुकान में घुसे लुटेरे :   किला मुबारक साहिब से मैहना चौंक को जाने वाली सड़क पर अग्रवाल मनी एक्सचेंजर नाम से दुकान चलाने वाले युवक रशिव गर्ग ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब सवा 12 बजे वह दुकान पर अकेला बैठा हुआ था। इस दौरान एक युवक उसकी दुकान में आया और पूछा कि वह पैसे एक्सेंचज कर देंगे, तो उसे हामी भर दी।

उक्त युवक ने बाहर खड़े दूसरे लुटेरे युवक को अंदर बुलाया, उसके हाथ में एक नंगी तलवार थी। उसने दुकान में दाखिल होते ही उसपर तलवार से हमला कर दिया, लेकिन उसने अपना बचाव करते हुए साइड पर हो गया, जिसके बाद उसने उसे धमकी दी कि उनके पास पिस्तौल भी है, अगर उसने कोई चालकी की, तो वह उसे गोली मार देंगे।

पुलिस से शिकायत न करने पर गोली मारने की दी धमकी :  लुटेरों ने पिस्तौल दिखाकर कहा कि उसके पास जितना भी कैश है, वह उसे थमा दे। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि उसने अपनी जान बचाने की खातिर में गल्ले में पड़ी करीब 70 से 80 हजार रुपये की नकदी उन्हें दे दी। जिसके बाद उक्त लुटेरें नकदी लेकर मौके से फरार हो गए।  पीड़ित दुकानदार के अनुसार उक्त लुटेरों ने उसे जाते समय धमकी दी कि अगर उसने मामले में शोर मचाया या पुलिस को शिकायत दी, तो वह अगले दिन दोबारा आकर उसे गोली मार देंगे।  दुकानदार ने बताया कि पहले वह गलत गली में दाखिल हो गए, जिसके चलते उन्होंने तलवार फेंकी और दूसरी गली में दाखिल होकर मौके से फरार हो गए। वारदात के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई लूट :  दुकान के सामने लगे एक सीसीटीवी कैमरे में उक्त वारदात कैद हुई है। फुटेज के अनुसार एक्टिवा सवार दो युवक अग्रवाल मनी एक्सचेंजर दुकान के सामने आकर रुकते है। इसमें एक युवक पहले दुकान के अंदर जाता है, जबकि दूसरा युवक एक तलवार लेकर एक्टिवा के पास खड़ा रहता है।  जब दुकान के अंदर गया पहले वाला युवक उसे इशारा करके बुलाता है, तो दूसरा युवक तलवार लेकर दुकान में दाखिल होता है, दोनों लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद उसी एक्टिवा पर सवार होकर भाग जाते है। यह पूरी घटना 5 से 7 मिनट के बीच हुई है।

डीएसपी सिटी वन कुलदीप सिंह  ने कही ये बात :   उधर, घटनास्थल पर पहुंचे डीएसपी सिटी वन कुलदीप सिंह का कहना है कि पुलिस की टीमें सीसीटीवी कैमरे की फुटेज हासिल कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है, जबकि सभी नाकों को भी अलर्ट कर दिया गया है।दुकानदार रशिव गर्ग के अनुसार लुटेरे उसे 70 से 80 हजार रुपये लू्टकर फरार हुए है। जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बद्दी-पिंजौर एनएच-105 के टेंडर में लगातार देरी पर श्री राम सेना लोकतांत्रिक और जनहितकारी तरीके से आंदोलन करेगी : टेंडर लगातार 9 वीं बार भी नहीं खुला

बद्दी 13 फरवरी (तारा) : बद्दी-पिंजौर एन.एच-105 के टेंडर में हो लगातार देरी पर श्री राम सैना ने जनहित में चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द इसका टेंडर नहीं हुआ तो राम सेना...
article-image
पंजाब

प्रदेश के हर क्षेत्र में करवाए जाएंगे रिकार्डतोड़ विकास कार्य: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने 7 लाख 44 हजार की लागत से वर्धमान स्पीनिंग मिल के साथ वाली गली के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत होशियारपुर :  कैबिनेट मंत्री श्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का इलाज लेने से इंकार : डॉक्टरों ने दी ये सलाह

चंडीगढ़ :  पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की भूख हड़ताल सोमवार को लगातार 21वें दिन भी जारी रही। चिकित्सकों ने उनकी बिगड़ती सेहत के कारण उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराने की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री से की भेंट

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार देर सायं नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से भेंट की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को हाल ही...
Translate »
error: Content is protected !!