गोली लगने से नही बल्कि इस वजह से सरपंच के पति की गई जान : फिल्लौर के गोराया में फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा दावा

by
फिल्लौर :  फिल्लौर के गोराया में जश्न के दौरान गोली चलाए जाने के एक वीडियो में कथित तौर पर गिरते हुए दिखाई दे रहे 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत वास्तव में दिल का दौरा पड़ने से हुई थी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।  पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जालंधर के फिल्लौर के गोराया में चक देसराज गांव की सरपंच के पति परमजीत सिंह 17 फरवरी को शादी से पहले की रस्म जागो के दौरान बेहोश हो गए थे।
                      पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर आए एक वीडियो से ऐसा लग रहा है कि कार्यक्रम में नाच रहे एक अतिथि ने उन्हें गोली मार दी. पुलिस ने बताया कि उन्हें फगवाड़ा के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. जालंधर के गोराया थाने के सहायक उपनिरीक्षक सुरिंदर मोहन ने बताया कि सिंह की पत्नी ने फिल्लौर के डीएसपी को बताया कि उन्हें कोई गोली नहीं लगी थी, बल्कि दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई थी।
पत्नी ने किया ये दावा
उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी ने यह दावा भी किया कि दिल का दौरा पड़ने के कारण वह गिर गए थे. अधिकारी ने बताया कि घटना के एक दिन बाद सिंह के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया था, इसलिए पोस्टमार्टम नहीं हो सका. पुलिस ने फगवाड़ा के अस्पताल से भी सिंह के परिवार के दावों की पुष्टि करवाई. मोहन ने बताया कि डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि सिंह की मौत अस्पताल लाए जाने से पहले ही हो चुकी थी।
उन्होंने कहा कि डॉक्टर ने डीएसपी (फिल्लौर) को बताया कि शरीर पर गोली का कोई निशान नहीं था. पुलिस ने बताया कि जश्न में गोली चलाने वाले व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
वायरल वीडियो में क्या?
दरअसल, सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें देखा जा सकता है कि एक शादी समारोह में कुछ लोग डांस कर रहे होते हैं. इसी बीच एक शख्स अपनी रिवॉल्वर से एक के बाद एक तीन गोलियां फायर करता है. पहली गोली की फायरिंग की साथ ही पास में ही डांस कर रहा शख्स गिर जाता है. इसके बावजूद एक के बाद एक दो गोलियां और चलाई जाती हैं. इसके बाद जब लोग उस शख्स को उठाने जाते हैं तो वह उठने का प्रयास करता है लेकिन उठ नहीं पाता और उसकी मौत हो जाती है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बाढ़ में 400 बच्चे फंसे : अचानक आया पानी.. ..छुट्टियों के बावजूद खुला स्कूल, अचानक आया पानी

दीनानगर : पंजाब सरकार द्वारा राज्य भर के स्कूलों में 30 अगस्त तक छुट्टियों का ऐलान किया गया है, लेकिन इसके बावजूद विधानसभा हलका दीनानगर के अंतर्गत आने वाले सरहदी गांव दबूड़ी स्थित नवोदय...
article-image
पंजाब

मंडी में किसानों व आढ़तियों को नहीं होने देंगे परेशानी : रौड़ी

गढ़शंकर, 19 अप्रैल : पंजाब विधान सभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने आज मंडी बोर्ड के अधिकारियों के साथ गढ़शंकर अधीन रोडमजारा दाना मंडी का निरीक्षण कर गेहूं के खरीद प्रबंधों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

युजवेंद्र चहल की मुश्किलें बढ़ी : एक्ट्रेस तानिया चटर्जी ने सार्वजनिक किए पर्सनल मैसेज

भारतीय क्रिकेटर और पंजाब किंग्स के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल एक बार फिर खेल के मैदान से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में सड़क पर सिगरेट...
article-image
पंजाब

सुंदर शाम अरोड़ा की ओर से कारगिल दिवस पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि

होशियारपुर: उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने आज कारगिल विजय दिवस के मौके स्थानीय वार मैमोरियल में कारगिल युद्ध की 22वीं वर्षगांठ के मौके पर शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट करते हुए...
Translate »
error: Content is protected !!