गोल्ड मैडल जीतने वाली महिला कब्ड्डी टीम की खिलाड़ी पुष्पा राणा और ज्योति ठाकुर का डीसी डॉ. जिंदल ने किया सम्मान

by
धर्मशाला, 13 अक्तूबर। हाल ही में समपन्न हुए एशियाई खेलों में भारत को स्वर्णिम विजय दिलाने वाली महिला कबड्डी टीम ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। यह उद्गार जिलाधीश कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने आज शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय में भारत के लिए गोल्ड मैडल जीतने वाली महिला कब्ड्डी टीम की दो खिलाड़ी पुष्पा राणा और ज्योति ठाकुर को सम्मानित करने के दौरान व्यक्त किए। उपायुक्त ने हिमाचल से संबंध रखने वाली भारत की इन दो बेटियों का अभिवादन कर एशियाई खेलों में उनके द्वारा किए गए प्रदर्शन और परिश्रम को सराहा।
उन्होंने कहा कि इन बेटियों ने अनुकरणीय खेल कौशल और अदम्य भावना का प्रदर्शन करते हुए हिमाचल का ही नहीं अपितु पूरे देश का नाम विश्व भर में ऊंचा किया है। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन से राज्य की अन्य बेटियां और युवा इस मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित होंगे। उन्होंने दोनो खिलाड़ियों से उनकी तैयारी से लेकर स्वर्ण पदक जीतने तक की यात्रा के बारे में चर्चा की।
*खेल सुविधाओं को किया जाएगा सुदृढ़*
उपायुक्त ने धर्मशाला में खेल से जुड़ी सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए दोनो गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ियों से सुझाव मांगे। उन्होंने धर्मशाला में खेल व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए दोनो खिलाड़ियों द्वारा दिए गए सुझावों पर गंभीरता से कार्य करने की बात कही। जिससे आने वाले समय में भी यहां से देश के लिए पदक लाने वाले खिलाड़ी तैयार हो सकें।
*जिला प्रशासन के सहयोग को किया याद*
इस दौरान दोनो खिलाड़ियों पुष्पा राणा और ज्योति ठाकुर ने जिला प्रशासन के सहयोग को याद करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि कोरोना के समय जब सब प्रकार का प्रशिक्षण रुक गया था तथा खिलाड़ियों को अभ्यास करने में दिक्कत आ रही थी तब जिला प्रशासन कांगड़ा ने राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र साई धर्मशाला में उनके प्रशिक्षण और अभ्यास के लिए विशेष सहयोग किया था। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की आवश्यकताओं को समझते हुए जिला प्रशासन ने उस समय बड़े खुले हृदय से व्यवस्थाओं को उपलब्ध करवाया था, जिसके कारण हमारा अभ्यास कभी रुका नहीं।
*इन खिलाड़ियों ने चमकाया नाम*
बता दें, एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय कबड्डी टीम में पांच महिला खिलाड़ियों का संबंध हिमाचल से है। जिनमें, दो बेटियां पुष्पा राणा और ज्योति ठाकुर राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र साई धर्मशाला की प्रशिक्षु हैं। इसके साथ ही ऋतु नेगी और सुषमा शिलाई तथा निधि बिलासपुर से ताल्लुक रखती हैं। जिलाधीश कांगड़ा ने इस दौरान कबड्डी टीम की सभी खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि पर हार्दिक बधाई प्रेषित की तथा साई धर्मशाला के अन्य प्रशिक्षु से आशा व्यक्त की कि वे भी इन प्रतिभाओं से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेंगे और देश का नाम रोशन करेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर फायरिंग मामला : पूर्व एमएलए बंबर ठाकुर पर गोली चलाने वाला दिल्ली से गिरफ्तार, उगले कई राज : 4 शूटरों की हुई पहचान

एएम नाथ । बिलासपुर l पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर गोलियां चलाने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चार में से एक शूटर सागर पुत्र कुलदीप को दिल्ली...
हिमाचल प्रदेश

सेना भर्ती में कोविड नेगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य: एसडीएम

ऊना  : सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर द्वारा इंदिरा ग्राउंड ऊना में 17 मार्च से 6 अप्रैल तक सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। इस भर्ती में भाग लेने वाले अभ्यार्थियों के लिए कोविड-19...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 13वां विशाल भंडारा का शुभारंभ

गढ़शंकर l श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजि. गढ़शंकर द्वारा समस्त क्षेत्रवासियों के सहयोग से श्री अमरनाथ जी व अन्य धार्मिक स्थलों की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए 13वां विशाल भंडारा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू की कंपनी प्रबंधन, ट्रक मालिकों के साथ वार्ता में सहमति : अदाणी कंपनी सिंगल एक्टस ट्रक का 10.30 रुपये और डबल एक्सेल का 9.30 रुपये प्रति किलोमीटर प्रति टन मालभाड़ा देने के लिए राजी

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की कंपनी प्रबंधन दाड़लाघाट और बरमाणा के ट्रक मालिकों के साथ हुई वार्ता में मालभाड़े पर सहमति बन गई है। अदाणी कंपनी सिंगल एक्टस ट्रक का 10.30 रुपये...
Translate »
error: Content is protected !!