गोल्ड मैडल दा दहेज’’ की स्क्रीनिंग अंतरराष्ट्रीय गूंगे तथा बहरे लोगों के साथ जुड़ी संस्थाओं के की गई प्रतिनिधियों के बीच

by
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  9वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय डेफ-फेस्टीवल के महुर्त के अवसर पर सी.टी. युनिवर्सिटी के ऑडीटोरियम में लोगों के दिलों को छूती एक नेत्रहीन लड़की की कहानी के उपर बनी पंजाबी फिल्म ’’गोल्ड मैडल दा दहेज’’ की स्क्रीनिंग अंतरराष्ट्रीय गूंगे तथा बहरे लोगों के साथ जुड़ी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के बीच की गई। इस अवसर पर औरों के अतिरिक्त प्रमुख समाज सेवी एवं राजनीतिज्ञ श्री अविनाश राए खन्ना तथा दीपक बाली विशेष तौर पर उपस्थित हुए।
उतरी भारत के सर्वोत्म आधुनिक तकनीक से लेस ऑडीटोरियम में फिल्म की स्क्रीनिंग के साथ-साथ सांकेतिक भाषा के विशेषज्ञों द्वारा बधिरों की भाषा के साथ फिल्म की कहानी को बाखुबी समझाया गया। फिल्म के निर्देशक अशोक पुरी तथा कलाकार नैंसी अरोड़ा, अमृत लाल, कमलजीत कौरप, रेणुका राजपूत, रमेश कुमार, पार्श्व गायक सतीश सिल्ली उप्पल, अजय सचदेव तथा गुरमेल धालीवाल के लिए बधिर दर्शकों को इस कहानी का आनंद लेते हुए देखना एक अनोखा अनुभव था। इस मौके पर फिल्म के कहानीकार अविनाश राए खन्ना जी ने प्रबंधकों तथा मेहमानों के साथ विशेष व्यक्तियों की जि़ंदगी की समस्याओं तथा प्राप्तियों के बारे में अपने विचार सांझे किए। उन्होने कहा कि इस प्रकार के प्रयास समाज के इस उपेक्षित वर्ग को मुख्य धारा में जोड़ना समय की मांग है। स्क्रीनिंग के खत्म होने के पश्चात संस्था द्वारा कहानीकार अविनाश राए खन्ना तथा निर्देशक डा. अशोक पुरी के साथ समूह कलाकारों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर निर्देशक अशोक पुरी ने कहा कि एक नेत्रहीन लड़की के उपर फिल्म बनाते समय जहां हमें नेत्रहीनों के जीवन के बारे में पता चला है वहीं आज मूक और बधिरों की समस्याओं तथा अच्छे जीवन के लिए सम्भावनायें उजागर हुई हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब का जीएसटी , वेट और आबकारी राजस्व पहुंचा 30 हजार करोड़ के पार, 10 माह में ही : हरपाल सिंह चीमा

चंडीगढ़ : पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा पंजाब की आर्थिक व्यवस्था सही दिशा में बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के 10 महीनों में राज्य का वस्तु...
article-image
पंजाब

16 अगस्त को संगरूर में होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए मिड-डे मील वर्कर्स को किया लामबंद

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन ब्लॉक कोट फतूही की एक विशेष बैठक अड्डा ईसपुर में ब्लॉक अध्यक्ष अमरवीर कौर और महासचिव कुलवीर कौर की अध्यक्षता में हुई। इस ब्लॉक बैठक में मिड-डे मील...
article-image
पंजाब

महिला समेत 3 पुलिस मुलाजिम बर्खास्त : विभाग ने क्यों लिया फैसला?

लुधियाना । पंजाब पुलिस विभाग में कार्यरत तीन पुलिस जवानों को विभाग की तरफ से नौकरी से निकाल दिया गया है। नौकरी से हाथ धोने वाले मुलाजिमों में एक महिला कर्मचारी भी शामिल है।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बस की बोलेरो से भीषण टक्कर : 50 से अधिक यात्री घायल, स्वास्थ्य मंत्री ने जाना हाल

जालंधर। पंजाब में मोगा-जालंधर हाईवे पर शुक्रवार को रोडवेज बस की बोलेरो से भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार लगभग 50 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!