गोल्‍डन टेंपल के पवित्र सरोवर में कुल्‍ला करने वाला गाजियाबाद में पकड़ा गया… खुद को मुस्लिम शेर कहा था

by

गाजियाबाद : अमृतसर के गोल्‍डन टेंपल के पवित्र सरोवर में कुल्‍ला करने वाले शख्‍स को गाजियाबाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उसकी पहचान सुभान रंगरेज के रूप में हुई है। उसे अंकुर विहार थाना क्षेत्र से पकड़ा गया है।

इसके बाद उसे पंजाब पुलिस को सौंपा जाना है। हाल ही में उसने अपनी इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्‍ट किया था।

सोशल मीडिया पर यह पोस्‍ट सामने आने के बाद बड़ा बवाल हो गया था। सिख समुदाय ने इसकी गिरफ्तारी की मांग की थी। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) भी आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रही है। हालां‍कि युवक अपने इस कृत्‍य के लिए दो बार माफी मांग चुका है।

वहीं एसजीपीसी उसके इस माफी मांगने से संतुष्‍ट नहीं है। उसका कहना है कि यह युवक यहां बेअदबी की ही नीयत से आया था। बताया गया है कि वह करीब 20 मिनट तक गोल्‍टन टेंपल परिसर में रहा लेकिन उसने मत्‍था नहीं टेका।

इतना ही नहीं अपने वीडियो में उसने ‘मुस्लिम शेर’ लिखकर पोस्‍ट किया है। इस वीडियो में वह पवित्र सरोवर के जल में पैर डालकर बैठा है। इसके बाद मुंह धो रहा है, फिर 3 बार मुंह में पानी भरकर कुल्‍ला करता है। एक बार उस पानी को सरोवर में भी थूक देता है। इसके बाद वह मुंह धोता है और उंगली उठाकर गोल्‍डन टेंपल को दिखाता है। बताया जा रहा है कि उसका एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वह कह रहा है कि यहां सब पगड़ी वाले हैं, सिर्फ मैं टोपी पहनकर आया हूं। मुझे किसी ने कुछ नहीं कहा।

अपने पहले वीडियो में उसने जेब में हाथ डालकर माफी मांगी थी। उसके इस रवैये को स्‍वीकार नहीं किया गया। उसके बाद उसने फिर माफी मांगी। इसमें उसने कहा कि जब मैं दरबार साहिब गया तो मुझसे वहां एक बड़ी गलती हो गई। यह भूलवश हुई थी, मैंने जानबूझकर ऐसा नहीं किया। आप मुझे अपना बेटा, अपना भाई समझकर माफ कर दें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस मनाया : डिजाइन थिंकिंग पर आधारित गणितीय प्रोजेक्ट में मनोज व रवि की टीम रही प्रथम

गढ़शंकर : स्थानीय बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में कालेज गणित विभाग और आई.आई.सी. द्वारा अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया। इस अवसर पर डिजाइन थिंकिंग पर एक कार्यशाला आयोजित की गई,। जिसमें मंच...
article-image
पंजाब

जून के अंत तक मुकम्मल होगा श्री खुरालगढ़ साहिब प्रोजैक्ट, कार्य युद्ध स्तर पर जारी: अपनीत रियात

ऐतिहासिक स्थान से जुड़ी सडक़ों को चौड़ा व मजबूत करने के अलावा रिटेनिंग वाल बनाने का प्रस्ताव तैयार समागम के दौरान पेश आती पीने वाले पानी की सप्लाई की समस्या का हल करने का...
article-image
पंजाब , हरियाणा

भाजपा सरकार में भारत में 70 करोड़ लोग बेरोजगार : कांग्रेस हर नए स्नातक को पहली नौकरी की गारंटी देगी: तिवारी

चंडीगढ़, 2 मई: चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार मनीष तिवारी ने कहा है कि इंडिया सरकार हर नए स्नातक और डिप्लोमा धारक को पहले वर्ष में नौकरी की गारंटी देगी।...
article-image
पंजाब

अजय मंगूपुर होंगे नवांशहर कांग्रेस के जिला प्रधान : – नवांशहर के पार्षद बलविंदर कुमार सीनियर वाइस प्रधान नियुक्त

एलनवांशहर/बलाचौर। हलका बलाचौर से पूर्व विधायक चौधरी दर्शन लाल मंगूपुर के पुत्र अजय मंगूपुर को कांग्रेस हाईकमान द्वारा जारी की गई लिस्ट में जिला प्रधान नियुक्त किया गया है। इसके अलावा नवांशहर से पार्षद...
Translate »
error: Content is protected !!