गौ मांस की पैकिंग कर रहे 13 लोगों को भी पुलिस ने पकड़ा : जिनमें से 12 रोहिंग्या मुस्लिम, जबकि एक बिहार का मुसलमान

by

जालंधर  :   जालंधर देहात पुलिस ने हिंदू संगठनों की शिकायत और इनपुट पर थाना आदमपुर के गांव घोगड़ी में स्तिथ फैक्ट्री में छापेमारी कर गौ का मांस पकड़ा है। रोड पर स्थित नेहा टोका नाम की बंद पड़ी फैक्ट्री को किराये पर लेकर दिल्ली का एक मास विक्रेता मुस्लिम व्यापारी इमरान यहां पर गैर कानूनी तरीके से गौ मांस की पैकिंग करवा रहा था। गौ मांस की पैकिंग कर रहे 13 लोगों को भी पुलिस ने पकड़ा है, जिनमें से 12 रोहिंग्या मुस्लिम हैं, जबकि एक बिहार का मुसलमान है।  यह सिर्फ पैकिंग यूनिट है। यहां से मास पैक होकर दिल्ली और अन्य राज्यों में जाता हैं। गैर कानूनी तरीके से चलाई जा रही गौ मांस पैकिंग फैक्ट्री में टनों के हिसाब के पैक मांस मिला है। हिंदु संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कहा कि इससे पहले बिहार, दिल्ली और राजपुरा में भी गौ मांस की फैक्ट्री पकड़ी गई थी। उसी से उन्हें जानकारी मिली थी कि जालंधर में भी गौ मांस का धंधा चल रहा है। इसके बाद जब उन्हें लोकेशन मिली तो पहले रेकी की गई। जब सब कुछ कन्फर्म हो गया तो पुलिस को सूचना देकर छापेमारी करवाई। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

छापेमारी की गई तो चौकीदार मौके से गेट बंद करके भाग गया :  पुलिस के साथ छापेमारी की गई तो चौकीदार मौके से गेट बंद करके भाग गया। जब काफी देर तक गेट नहीं खुला तो पुलिस दीवार फांद कर फैक्ट्री में गई। मौके पर 13 लोगों को पकड़ा गया जबकि कुछ लोग छापेमारी की सूचना मिलते ही मौके से फरार हो गए। पुलिस की पूछताछ में बिहार के युवक ने बताया कि वह दो दिन ही फैक्ट्री पहुंचा था। उसे कहा गया था कि वहां पर चिकन पैकिंग का काम है लेकिन यहां पर मोटा मांस पैक हो रहा था। युवक ने कहा कि यहां पर जानवरों को काटा नहीं जाता। यहां पर कटा हुआ मांस आता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

208 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान : शहीद भगत सिंह, राजगुरू व सुखेदव के शहीदी दिवस को समर्पित उपकार एजूकेशन एंड चैरीटेवल ट्रस्ट गढ़शंकर दुारा खूनदान कैंप लगाया

गढ़शंकर। जिला रैड क्रास सुसायिटी के सहयोग से उपकार एजूकेशन एंड चैरीटेवल ट्रस्ट गढ़शंकर दुारा शहीद भगत सिंह, राजगुरू व सुखेदव के शहीदी दिवस को समर्पित खूनदान कैंप योकोहामा होटल में लगाया गया। जिसमें...
article-image
पंजाब

गांव गोगो महिताबपुर में डिप्टी स्पीकर और मार्किट कमेटी के नए बने चेयरमैन का सम्मान : पंजाब में पिछले तीन वर्षों के दौरान अभूतपूर्व विकास हुआ: जय कृष्ण सिंह रौड़ी

गढ़शंकर  : पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने कहा कि पिछले तीन वर्षों के दौरान राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, निवेश, खेल और रोजगार के क्षेत्र में अपार प्रगति हुई...
article-image
पंजाब

One day with DC: Toppers

Students visit offices at District Administrative Complex. understand government working – Students share their experiences in open discussion session, learned motivating things from DC – Deputy Commissioner congratulates deserving students, inspired them for future...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

8 हत्यारों की पहचान: पुलिस दुआरा ताबड़तोड़ छापेमारी, दिल्ली,पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में

चंड़ीगढ़ : मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पंजाब पुलिस ने मूसेवाला केस में सबूतों के आधार पर 8 हत्यारों की पहचान...
Translate »
error: Content is protected !!