ग्यारवें विशाल भंडारे का पोस्टर जारी : श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गढ़शंकर दुआरा 26 जून से लगाया जाएगा

by

गढ़शंकर :श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गढ़शंकर द्वारा समस्त इलाका निवासियों के सहयोग से श्री अमरनाथ जी की यात्रा तथा अन्य धार्मिक स्थानों की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए ग्यारवां विशाल भंडारा 26 जून से होशियारपुर रोड गढ़शंकर में लगाया जा रहा है। इस संबंध में संस्था के अध्यक्ष पवन कुमार हैप्पी की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में समूह मेंबरों की मौजूदगी में 26 जून से लगाए जाने वाले ग्यारवें विशाल भंडारे का पोस्टर रिलीज किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष पवन कुमार हैप्पी ने बताया कि समूह इलाका निवासियों के सहयोग तथा संत महापुरुषों के आशीर्वाद से 26 जून दिन सोमवार को सुबह हवन यज्ञ के उपरांत ग्यारवां विशाल भंडारा शुरू हो रहा है। जोकि शिव इच्छा तक चलेगा। उन्होंने बताया कि लंगर कमेटी के समूह सेवादारों द्वारा आने वाली संगत की हर सहूलियत का ध्यान रखा जाएगा।उन्होंने समस्त इलाका निवासियों को इस महायज्ञ में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।
इस अवसर पर उनके अलावा डॉ अशोक पराशर, योगराज गंभीर, विनोद प्रभाकर, आचार्य अशीष विशिष्ट, हरपाल सिंह बेदी, राजीव अरोड़ा, विनय शर्मा, अजय अग्निहोत्री, राजीव राना, अमित कुमार, विनीत लब, चेतन गुलाटी,बलविंदर टोनी और पंडित राकेश गर्ग आदि उपस्थित थे।
फोटो : ग्यारवें विशाल भंडारे का पोस्टर किया जारी करते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष पवन कुमार डॉ अशोक पराशर, योगराज गंभीर, विनोद प्रभाकर व अन्य।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

NCC CADETS AND STUDENTS OF

Jalandhar / 07 May /Daljeet Ajnoha : Under the leadership of NCC Group Headquarters Jalandhar, 250 different educational institutions of six NCC battalions practiced civil defence mock drill. Group Commander, Brigadier Ajay Tewari, Sena...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय शोक के बीच विदेश गए राहुल गांधी तो बीजेपी ने बोला हमला

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के राजकीय अंतिम संस्कार को लेकर विवाद अभी भी जारी है। भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र के खिलाफ कांग्रेस के उन आरोपों को बेबुनियाद करार दिया कि अंत्येष्टि के दौरान...
article-image
पंजाब

दीदार सिंह बैंस का निधन : एयरपोर्ट से सटे 667 एकड़ और तेजी से विकसित हो रहे वेस्ट युबा सिटी का मालिक

युबा सिटी : प्रमुख अंतरराष्ट्रीय व्यक्तित्व दीदार सिंह बैंस का निधन हो गया है। दीदार सिंह पिछले कई दशकों से अमेरिका के युबा सिटी में रहते थे। उन्होंने कई गुरुघरों के निर्माण में महत्वपूर्ण...
article-image
पंजाब

मुल्लापुर में मोहाली पुलिस के स्पेशल सेल और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़

चंडीगढ़। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने गैंगस्टरों पर सख़्त कार्रवाई की है। मोहाली पुलिस ने मुल्लापुर में स्पेशल सेल और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई है। इस बीच बदमाशों के पैर में गोली लगी...
Translate »
error: Content is protected !!