ग्राम पंचायत कथेट की प्रधान निलंबित : DC मुकेश रेपसवाल ने जारी किए निलंबन संबंधी आदेश

by
एएम नाथ। चम्बा  :   उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने विकास खंड भटियात की ग्राम पंचायत कथेट की प्रधान मधुबाला को ग्रामसभा की बैठकों में बिना सूचित किए अनुपस्थित रहने तथा पंचायत के सामान्य कामकाज व अदायगियों को समय पर न निपटाने इत्यादि के कारण निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं।
  हिमाचल प्रदेश पंचायती राज सामान्य अधिनियम 1994 की धारा 145 (1) (ग) गठित हिमाचल प्रदेश पंचायती राज सामान्य नियम 1997 के नियम 142 (1) (क) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उपायुक्त ने विकास खंड भटियात के तहत ग्राम पंचायत कथेट के प्रधान मधुबाला को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं।
आदेश में यह भी कहा गया है कि मधुबाला प्रधान ग्राम पंचायत कथेट को  ग्राम सभा बैठकों में बिना सूचित किए अनुपस्थित रहने, पंचायत के सामान्य कामकाज व अदायगियों  को समय पर न निपटाने  इत्यादि बारे  23 अप्रैल 2024 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था तथा  03 मई 2024 को उनके द्वारा कारण बताओ नोटिस का उत्तर दिया गया  था। मुकेश रेपसवाल ने बताया कि
मधुबाला द्वारा प्रस्तुत कारण बताओ नोटिस का उत्तर  असंतोषजनक व तथ्यों के विपरीत पाया गया।  उन्होंने बताया कि
मधुबाला प्रधान ग्राम पंचायत का कथेट विकास खंड भाटियात के निलंबित आदेशों के पश्चात  उनके पास ग्राम पंचायत से संबंधित कोई भी अभिलेख, धन या संपत्ति होने की अवस्था में उन्हें तुरंत पंचायत सचिव के पास जमा करवाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना के सूरी में कटान के दौरान पेड़ गिरने से भरमौर के व्यक्ति की मौत, पांच घायल 

एएम नाथ। ऊना  : ऊना जिला के उपमंडल अम्ब के तहत सूरी में कटान के दौरान पेड़ गिरने से एक चरानी की मौत हो गई जबकि 5 लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार शनिवार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भविष्य में भी पीएम मोदी ही देश का नेतृत्व करते रहेंगे। बीजेपी में इसको लेकर कहीं कोई कन्फ्यूजन नहीं : अमित शाह

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान को लेकर प्रचार अभियान चरम पर पहुंच गया है। जिसको लेकर फिलहाल केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह तेलंगाना पहुंचे हुए हैं।अमित शाह ने इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सलोह में वार्षिक गतिविधियों में उत्कृष्ट बच्चों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित : विद्यार्थियों के सर्वागाीण विकास के लिए अध्यापक करें विशेष प्रयास – अग्निहोत्री

पिछले 20 वर्षों में हरोली विस क्षेत्र में आया क्रांतिकारी बदलाव – उप मुख्यमंत्री ऊना, 5 जनवरी – विद्यार्थियों के सर्वागाीण विकास के लिए अध्यापक विशेष प्रयास करें ताकि प्रतिस्पर्धा के दौर में विद्यार्थी...
Translate »
error: Content is protected !!