ग्राम पंचायत ब्रेही, पंचायत समिति मैहला तथा जिला परिषद चंबा की मतदाता सूची प्रकाशित

by

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत ब्रेही, पंचायत समिति मैहला तथा जिला परिषद चंबा से संबंधित निर्वाचन क्षेत्र की प्रारूप मतदाता सूची में किए गए संशोधन, विलोपन एवं सुधार कार्यों को अंतिम रूप प्रदान कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि यह कार्य हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के प्रावधानों के तहत तथा पुनरीक्षण-अपील प्राधिकारी के आदेशों के अनुसार किया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि संशोधित मतदाता सूची तथा उसमें किए गए सभी संशोधनों की सूची को अंतिम रूप से प्रकाशित कर दिया गया है। सूची आम जनता के अवलोकन हेतु उपलब्ध है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम शिमला द्वारा दो दिवसीय एफ.पी.ओ. प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

एएम नाथ। शिमला :  राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम शिमला द्वारा दो दिवसीय एफ.पी.ओ. प्रशिक्षण कार्यक्रम  23-24 अक्टूबर 2024 को एग्री एज ए.सी.एस.टी.आई सांगटी शिमला में आयोजित किया गया।  मुख्य अतिथि के रूप में सचिव...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हेड कांस्‍टेबल से रेप : करवा चौथ मनाने ससुराल जा रही थी यूपी पुलिस की महिला जवान

कानपुर :  सेन पश्चिम पारा क्षेत्र में शनिवार रात अयोध्या से करवाचौथ मनाने ससुराल आ रही महिला हेड कांस्टेबल से गांव के पास आरोपित ने अंधेरे का फायदा उठा कर खेत में दबोचकर रेप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में 12 साल पहले बड़े पुलों-सुरंगों की कल्पना भी मुश्किल थी… अब बदल रही तस्वीर : जेपी नड्डा

एएम नाथ । शिमला : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायन एवं उर्वरक मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को शिमला जिले के शोघी में आयोजित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रभावितों को फौरी राहत देने की बजाय एफआईआर करवा रही है सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

अगर मुख्यमंत्री को लगता है एफआईआर समस्या का हल है तो हमारे खिलाफ भी करें एफआईआर करके आपदा प्रभावितों के मुद्दे को नहीं भटका सकती है सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दुनिया के सर्वाधिक...
Translate »
error: Content is protected !!