ग्राम रोजगार सेवक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ (जी.आर.एस.एस.) के प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की तथा उन्हें विभिन्न मांगों से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश के लिए बजट आवंटन को आधा किया गया है जिस कारण उन्हें नियमित रूप से वेतन नहीं मिल रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले को केन्द्र सरकार के समक्ष उठाने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी तथा उनकी समस्या के समाधान के लिए रिवाल्विंग फंड की स्थापना की संभावनाओं का पता लगाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सरकारी कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है तथा इनके समाधान के लिए उचित कदम उठा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय आजीविका कार्यशाला सम्पन्न

दयोली स्थित अपना घर वृद्धाश्रम में संपन्न हुई कार्यशाला, उपायुक्त बिलासपुर ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत एएम नाथ। बिलासपुर, 24 मार्च: जिला बिलासपुर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय आजीविका...
article-image
हिमाचल प्रदेश

73 वर्षीय बुजुर्ग महिला से बलात्कार : आरोपी की तलाश जारी

रोहित जसवाल। ऊना: ऊना जिले में 73 वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया, जिसके बाद आरोपी की तलाश की जा रही है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

The role of youth is

Environment Youth Parliament–2026 Organized at Government Degree College Salooni AM Nath। Salooni, (Chamba) : Government Degree College Salooni successfully organized the Environment Youth Parliament–2026 under the theme “Youth Leadership for Sustainable Environment and Climate Action.”...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रेमी संग मिलकर पति पर चाकू से हमला कर मौत के घाट उतारा : हिमाचल में सनसनीखेज वारदात

कसैली :  कसौली के बोहली पंचायत के जोहड़ पटियाला गांव में प्रेमी संग मिल कर पति पर चाकू से हमला कर पति की हत्या कर दी । पुलिस जांच में सामने आया है कि...
Translate »
error: Content is protected !!