ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को विशेष प्राथमिकता- कमलेश ठाकुर

by

विधायक ने जल शक्ति विश्रामगृह देहरा में सुनी जन समस्याएं
राकेश शर्मा : देहरा /तलवाड़ा l देहरा विधायक कमलेश ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए यह अनिवार्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को विशेष प्राथमिकता दी जाए। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, विद्युत, पेयजल, सिंचाई तथा शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण  पर बल दिया जा रहा है। साथ में यह भी सुनिश्चित बनाया जा रहा है कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विभिन्न विभागीय योजनाओं का लाभ पहुंचे ।
विधायक कमलेश ठाकुर आज जल शक्ति विश्रामगृह देहरा में  लोगों की समस्याएं सुनने के उपरान्त बोल रही थी।
उन्होंने यह भी  कहा कि देहरा विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है और देहरा विधानसभा क्षेत्र में बिजली, स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में  आवश्यकता के अनुरूप  सभी विकास कार्य को  चरणबद्ध तरीके से अंजाम दिया जाएगा।
इस दौरान लोगों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न समस्याओं का विधायक कमलेश ठाकुर ने समाधान किया । शेष मांगों को उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जल्द समाधान के लिए प्रेषित किया ।
इस दौरान विधायक के माध्यम से मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में गुलेर निवासी नंद किशोर परिमल द्वारा 25 हजार का चेक भी भेंट किया गया। साथ ही जल शक्ति विभाग में तैनात मल्टीपरपज वर्कर के एक प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों को लेकर विधायक को ज्ञापन भी दिया।

इस अवसर पर अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग अनिल चौधरी, वन मंडल अधिकारी सन्नी वर्मा ,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पेंद्र ठाकुर , महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी इंद्रजीत शर्मा , पंचायत प्रधान बनखण्डी विजय कुमार , सुनेहत आशा धीमान, ध्वाला अंजना ठाकुर , रजोल सरन दास , बिलासपुर रीना बग्गा सहित विभिन्न पंचायत के प्रतिनिधि एवं गणमान्य स्थानीय जनता उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के राज्यसभा जाने का सपना तोड़ रही कांग्रेस : वॉटर सैस के खिलाफ़ पेश होने वाले वकील को राज्यसभा भेजने पर क्या बोलेंगे मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

ऐसे व्यक्ति को कांग्रेस ने टिकट दिया जो हमेशा किसी न किसी विवादों में रहे बीजेपी ने हर्ष महाजन को बनाया राज्य सभा का उम्मीदवार कांग्रेस के नेता अंतरात्मा की आवाज़ सुनकर देंगे बीजेपी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सौ फीसदी मतदान, सभी 52 मतदाताओं ने दिया वोट : विश्व की सबसे ऊंचाई पर स्थित मतदान केंद्र टशीगंग

शिमला : विश्व की सबसे ऊंचाई पर स्थित मतदान केंद्र टशीगंग के मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल करते हुए मिसाल कायम की है। टशीगंग में सौ फीसदी मतदान हुआ है, यहां कुल 52...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दीवाली से पहले केंद्र सरकार ने 6 फसलों पर बढ़ाया MSP

चंडीगढ़ : केंद्र सरकार ने रबी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ाने का फैसला किया है. सरकार ने इस उद्देश्य के लिए 84,263 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं. इसके अलावा, दालों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी इलेवन की एनएचपीसी पर शानदार जीत

एएम नाथ। चम्बा :एनएचपीसी के खेल मैदान करियां चंबा में NHPC और उपायुक्त कार्यालय चंबा की टीम के मध्य मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिसमें डीसी इलेवन की टीम ने एनएचपीसी इलेवन...
Translate »
error: Content is protected !!