ग्रामीण बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए 100 नए सीबीएसई स्कूल स्थापित : विधायक चन्द्रशेखर

by
एएम नाथ। धर्मपुर, 29 नवम्बर । पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सजाओ पिपलू में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए विधायक चन्द्रशेखर ने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आधुनिक, प्रतिस्पर्धात्मक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाना है। इसी दिशा में राज्य में 100 नए सीबीएसई पैटर्न के विद्यालय स्थापित किए जा रहे हैं, जो ग्रामीण विद्यार्थियों को बड़े शहरों जैसी शिक्षा के अवसर प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि पहली कक्षा से अंग्रेज़ी माध्यम लागू होना और सीबीएसई स्कूलों की स्थापना सरकार की दूरदर्शी शिक्षा नीति का परिणाम है। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के प्रधानाचार्य भोला दत्त कश्यप ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। रिपोर्ट में विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, खेल प्रदर्शन, सांस्कृतिक गतिविधियों, आधारभूत सुविधाओं के विकास और भविष्य की योजनाओं का विस्तार से उल्लेख किया गया। इस दौरान एसएमसी प्रधान रक्षा देवी भी उपस्थित रही।
May be an image of one or more people
शिक्षा सुधारों के सकारात्मक परिणाम
विधायक ने कहा कि इन प्रयासों से हिमाचल प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में 21वें स्थान से बढ़कर अब 5वें स्थान पर पहुंच गया है। पहली कक्षा से जमा दो तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए अलग स्कूल शिक्षा निदेशालय स्थापित किया गया है, जिससे शिक्षा व्यवस्था अधिक सुदृढ़ हुई है। उन्होंने सरकारी स्कूलों में घटती छात्र संख्या पर चिंता व्यक्त की और कहा कि कई विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या लगातार कम हो रही है, जिससे स्कूलों के भविष्य और संसाधनों पर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार इस स्थिति में सुधार लाने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयासरत है।
May be an image of wedding
विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का संदेश
विधायक ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद एवं रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहने और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य निर्धारण और कड़ी मेहनत ही सफलता की कुंजी है। साथ ही शिक्षकों व अभिभावकों से बच्चों को सही समय पर उचित मार्गदर्शन देने का अनुरोध किया।
खिलाड़ियों के लिए डाइट मनी में बढ़ोतरी
विधायक ने बताया कि प्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों को दी जाने वाली डाइट मनी में उल्लेखनीय वृद्धि की है। प्रारंभिक शिक्षा स्तर के खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय खेलों में 250 रुपये प्रतिदिन, अन्य खिलाड़ियों को 450 रुपये प्रतिदिन तथा प्रदेश से बाहर प्रतियोगिताओं में भाग लेने पर 500 रुपये प्रतिदिन दिए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मौजूदा सरकार ने बच्चों के खेल संबंधी दैनिक खाने के खर्च को 120 रुपये से बढ़ाकर 250 रुपये किया है, नौकरियों में खिलाड़ियों के लिए 3% कोटा लागू किया गया है, 18 नए खेल शुरू किए गए हैं तथा नेशनल गेम्स में पुरस्कार राशि भी बढ़ाई गई है। इसके साथ ही खेलों से संबंधित राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन इस क्षेत्र में पहली बार सफलतापूर्वक हुआ है।
May be an image of one or more people, people smiling, dais and temple
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती
विधायक ने कहा कि सरकार द्वारा दूध के दामों में ऐतिहासिक वृद्धि, किसानों से गोबर की खरीद, तथा प्राकृतिक खेती से उत्पादित गेहूं, मक्की और कच्ची हल्दी को क्रमशः 60, 40 और 90 रुपये प्रति किलो की दर से खरीदना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए उठाए गए महत्वपूर्ण कदम हैं।
अन्य घोषणाएँ
विधायक ने स्कूल स्टेज को आधुनिक स्वरूप देने तथा स्टेडियम में टाइल लगाने के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत करने की घोषणा की। उन्होंने साई इंजिनियरिंग फाऊडेशन के संस्थापक राज कुमार वर्मा द्वारा विद्यालय में लाइब्रेरी खोलने के लिए उन्होंने आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही विधायक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सजाओ पिपलू को हुए नुकसान की मुरम्मत के लिए 15 लाख रुपये की राशि प्रदान करने की भी घोषणा की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके : राजधानी में ही रहा केंद्र

एएम नाथ। दिल्ली : भूकंप से एक बार फिर धरती हिल गई है। सोमवार सुबह दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र राजधानी में ही था। भूकंप का असर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईवीएम को लेकर कांग्रेस के सवालों पर निर्वाचन आयोग को स्पष्टीकरण देना चाहिए : कपिल सिब्बल

नई दिल्ली :  राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने रविवार को कहा कि निर्वाचन आयोग को हाल में संपन्न हरियाणा विधानसभा चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिग मशीन (ईवीएम) को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए गए सवालों पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोकतंत्र, विचारधाराएं और युवा नेतृत्व समय की मांग : कुलदीप सिंह पठानियां का पुणे छात्र संसद में संबोधन

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने पुणे में आयोजित 14वीं अखिल भारतीय छात्र संसद को संबोधित करते हुए भारतीय लोकतंत्र, संविधान और विभिन्न राजनीतिक विचारधाराओं की भूमिका पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय  मिंजर मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या के होंगे मुख्य अतिथि 

एएम नाथ। चंबा, 27 जुलाई :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया  27  जुलाई (शनिवार) को  दोपहर बाद चंबा पहुंचेंगे। विधानसभा अध्यक्ष के प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि कुलदीप सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!