ग्रामीण भारत में विटामिन डी की कमी की समस्या को दूर करने के लिए हुई साझेदारी

by

रोहित राणा ।  होशियारपुर ग्रामीण भारत में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपने प्रयासों में कार्यरत सर्च फाउंडेशन ने विटोनिक्स यूके के साथ साझेदारी का एलान किया है। इस पहल के अंतर्गत पहले चरण में विटोनिक्स यूके ने ग्रामीण भारत में वंचित समुदायों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए अपने फ्लैगशिप प्रोडक्ट विटामिन डी सबलिस्प्रे® की 20,000 बॉटल्स दान की हैंजिनका मूल्य 1 करोड़ रुपये है। यह दान भारत में बड़े पैमाने पर लोगों तक प्रभावी एवं इनोवेटिव हेल्थ सॉल्यूशंस पहुंचाने के विटोनिक्स के मिशन के अनुरूप है।

सबलिस्प्रे® टेक्नोलॉजी में सबलिंगुअल स्प्रे के माध्यम सीधे खून में विटामिन एवं अन्य पोषक तत्व पहुंचा दिए जाते हैं। इस इनोवेटिव तरीके में विटामिन एवं पोषक तत्वों को पाचन तंत्र से होकर नहीं गुजरना पड़ता हैजिससे इनका प्रभावी अवशोषण सुनिश्चित होता है और पारंपरिक गोलियों की तुलना में ज्यादा सुविधाजनक विकल्प मिलता है। पाचन तंत्र का सामना नहीं करने के कारण सबलिस्प्रे® में संवेदनशील इनग्रेडिएंट्स एवं जरूरी माइक्रोन्यूट्रिएंट्स संरक्षित रहते हैंजिससे स्वास्थ्य को ज्यादा फायदा होता है।

विटामिन डी शरीर में कैल्शियममैग्नीशियम और फॉस्फेट के अवशोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ये सभी मिनरल्स हड्डियों के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए अहम हैं। हालिया अध्ययनों में सामने आया है कि करीब 70 प्रतिशत भारतीयों के शरीर में महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की कमी है। विटोनिक्स सबलिस्प्रे से इसका प्रभावी समाधान मिल सकेगा। यह विशेषरूप से ऐसे लोगों के लिए फायदेमंद हैजिन्हें रोजाना के सप्लीमेंट्स के लिए गोलियां निगलने में परेशानी होती है। इस स्प्रे से उन्हें आसान एवं प्रभावी विकल्प मिल जाएगा। इसके अतिरिक्तयह इनोवेटिव स्प्रे बेहतरीन स्वाद वाले फ्लेवर्स में भी उपलब्ध हैजिससे हर उम्र एवं स्वास्थ्य वाले लोगों के लिए यह अच्छा विकल्प बन जाता है।

इस साझेदारी के माध्यम से सर्च फाउंडेशन और विटोनिक्स का उद्देश्य विटामिन डी के महत्व के बारे में जागरूकता लाना और भारत के सैकड़ों गांवों में दान किए गए विटामिन डी वितरित करते हुए उनके स्वास्थ्य में सुधार करना है। विशेष रूप से ऐसे क्षेत्रों में इन्हें वितरित किया जाएगा, जहां पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच सीमित है।

सर्च फाउंडेशन के डायरेक्टर ऑफ हेल्थ सर्विसेज डॉ. आनंद बांग ने कहा, ‘साथ मिलकर हम हजारों वंचित लोगों के स्वास्थ्य एवं जीवन की गुणवत्ता में सुधार कर सकते हैं।’

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लखपुर में छठा निशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप लगाया गया

कपूरथला/फगवाड़ा/दलजीत अजनोहा : गुरु हरकृष्ण चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा संचालित भाई घनैया जी चैरिटेबल डिस्पेंसरी गांव साहनी द्वारा गांव लखपुर में प्रसिद्ध धार्मिक स्थान कुटिया भगत ज्वाला दास जी में प्रबंधक कमेटी, ग्राम पंचायत व...
पंजाब

महिला 15 ग्राम हैरोइन समेत गिरफ्तार

गढ़शंकर । गढ़शंकर पुलिस ने एक महिला आरोपी से 15 ग्राम हैरोइन बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने महिला को काबू करके उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। लेडी एसआई रमनदीप...
article-image
पंजाब

टिप्पर, घोड़े, ट्रॉले रात 6 बजे से सुबह 6 बजे तक ही चलाने की मांग

गढ़शंकर, 16 अप्रैल: आज शाहपुर, दुगरी के गांवों में सर्वजीत सिंह पूनी व जीत सिंह थांदी की अध्यक्षता में सभाएं आयोजित की गई। इन बैठकों को कंडी संघर्ष कमेटी के प्रांतीय कन्वीनर दर्शन सिंह...
article-image
पंजाब

केजरीवाल की गिरफ्तारी का षड्यंत्र रचा जा रहा : इंडिया गठबंधन छोड़ने का दवाब बनाया जा रहा – हरपाल चीमा

 चंडीगढ़ :  आम आदमी पार्टी (आप) पर इंडिया गठबंधन छोड़ने का लगातार दबाव बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के पीछे एक सोचे समझे षड़यंत्र के तहत...
Translate »
error: Content is protected !!