ग्रामीण भारत में विटामिन डी की कमी की समस्या को दूर करने के लिए हुई साझेदारी

by

रोहित राणा ।  होशियारपुर : ग्रामीण भारत में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपने प्रयासों में कार्यरत सर्च फाउंडेशन ने विटोनिक्स यूके के साथ साझेदारी का एलान किया है। इस पहल के अंतर्गत पहले चरण में विटोनिक्स यूके ने ग्रामीण भारत में वंचित समुदायों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए अपने फ्लैगशिप प्रोडक्ट विटामिन डी सबलिस्प्रे® की 20,000 बॉटल्स दान की हैं, जिनका मूल्य 1 करोड़ रुपये है। यह दान भारत में बड़े पैमाने पर लोगों तक प्रभावी एवं इनोवेटिव हेल्थ सॉल्यूशंस पहुंचाने के विटोनिक्स के मिशन के अनुरूप है।

सबलिस्प्रे® टेक्नोलॉजी में सबलिंगुअल स्प्रे के माध्यम सीधे खून में विटामिन एवं अन्य पोषक तत्व पहुंचा दिए जाते हैं। इस इनोवेटिव तरीके में विटामिन एवं पोषक तत्वों को पाचन तंत्र से होकर नहीं गुजरना पड़ता है, जिससे इनका प्रभावी अवशोषण सुनिश्चित होता है और पारंपरिक गोलियों की तुलना में ज्यादा सुविधाजनक विकल्प मिलता है। पाचन तंत्र का सामना नहीं करने के कारण सबलिस्प्रे® में संवेदनशील इनग्रेडिएंट्स एवं जरूरी माइक्रोन्यूट्रिएंट्स संरक्षित रहते हैं, जिससे स्वास्थ्य को ज्यादा फायदा होता है।

विटामिन डी शरीर में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फेट के अवशोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ये सभी मिनरल्स हड्डियों के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए अहम हैं। हालिया अध्ययनों में सामने आया है कि करीब 70 प्रतिशत भारतीयों के शरीर में महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की कमी है। विटोनिक्स सबलिस्प्रे से इसका प्रभावी समाधान मिल सकेगा। यह विशेषरूप से ऐसे लोगों के लिए फायदेमंद है, जिन्हें रोजाना के सप्लीमेंट्स के लिए गोलियां निगलने में परेशानी होती है। इस स्प्रे से उन्हें आसान एवं प्रभावी विकल्प मिल जाएगा। इसके अतिरिक्त, यह इनोवेटिव स्प्रे बेहतरीन स्वाद वाले फ्लेवर्स में भी उपलब्ध है, जिससे हर उम्र एवं स्वास्थ्य वाले लोगों के लिए यह अच्छा विकल्प बन जाता है।

इस साझेदारी के माध्यम से सर्च फाउंडेशन और विटोनिक्स का उद्देश्य विटामिन डी के महत्व के बारे में जागरूकता लाना और भारत के सैकड़ों गांवों में दान किए गए विटामिन डी वितरित करते हुए उनके स्वास्थ्य में सुधार करना है। विशेष रूप से ऐसे क्षेत्रों में इन्हें वितरित किया जाएगा, जहां पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच सीमित है।

सर्च फाउंडेशन के डायरेक्टर ऑफ हेल्थ सर्विसेज डॉ. आनंद बांग ने कहा, ‘साथ मिलकर हम हजारों वंचित लोगों के स्वास्थ्य एवं जीवन की गुणवत्ता में सुधार कर सकते हैं।’

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कालेज के स्टाफ के रुके वेतन के लिए शिरोमणि कमेटी द्वारा विद्या फंड में से 92 लाख की सहायता जारी

समूह स्टाफ द्वारा शिरोमणि कमेटी अध्यक्ष एडवोकेट धामी व सदस्यों का आभार व्यक्त किया गढ़शंकर :  शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधीन चल रहे बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर के अनकवर्ड स्टाफ का...
article-image
पंजाब

बीएसएफ ने सीमावर्ती इलाकों से 7 ड्रोन और 3 किलो हेरोइन की बरामद

अमृतसर : पिछले एक दिन में बीएसएफ के जवानों ने सीमा पर प्रभावशाली टीम वर्क, समर्पण और सतर्कता का प्रदर्शन किया है।पंजाब में बीएसएफ जवानों ने 7 ड्रोन (अमृतसर सीमा पर 5 और फाजिल्का और...
article-image
पंजाब

19 साल की लड़की से दुष्कर्म : दो सगे भाईयों सहित तीन पर दुष्कर्म करने और धमकियां देने के आरोप पर मामला दर्ज , 2 ग्रिफ्तार , एक फरार

गढ़शंकर, 8 सितम्बर l थाना गढ़शंकर पुलिस ने एक 19 वर्षीय लड़की के बयान पर कार्रवाई करते हुए उसके साथ दुष्कर्म करने वाले दो लोगों सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर दो को...
article-image
पंजाब

एसडीएम संजीव कुमार ने बाढ़ की स्थिति को लेकर विभिन्न एनजीओ के साथ की बैठक 

गढ़शंकर, 2 सितंबर:  पंजाब के लोग पिछले कई दिनों से लगातार बाढ़ का सामना कर रहे हैं। जिसके कारण लोगों के जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। जहां पंजाब के लोग बाढ़ के पानी...
Translate »
error: Content is protected !!