ग्रामीण व दूरदराज क्षेत्रों तक पहुंचाएं प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाएं : कुलदीप सिंह पठानिया

by
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में जिला कल्याण समिति की बैठक आयोजित
एएम नाथ। चम्बा :  जिला कल्याण विभाग के माध्यम से चलाई जा रही योजनाओं एवं कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार प्रसार कर उन्हें ग्रामीण व दूरदराज क्षेत्रों तक पहुंचाया जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद एवं पात्र लोग योजनाओं का लाभ उठा सकें। यह बात विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जिला मुख्यालय चंबा के बचत भवन में आयोजित जिला कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के चंहुमुखी विकास के साथ-साथ समाज के पिछड़े वर्गों के उत्थान तथा गरीब कल्याण के लिए वचनबद्ध है जिसके लिए अनेकों योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिला में आगामी वर्ष 2024-25 में कुल 55634 पेंशनरों को 70 करोड़ 55 लाख 51 हज़ार 250 रुपये आवंटित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमें इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन आदि शामिल है। इस के अलावा वित वर्ष 2023-24 में विभिन्न पेंशन योजना के तहत 84 करोड़ 79 लाख 76 हज़ार 400 रुपये आवंटित किए गए थे जिसमें मार्च 2024 तक 84 करोड़ 31 लाख 40 हज़ार 700 रुपये की धन राशि व्यय की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सामान निधि योजना के तहत जिला में जून -2024 तक 1500 मासिक की दर से 1245 महिलाओं को 56 लाख 2500 रुपये की सम्मान राशि वितरित की जा चुकी है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2023-24 में गृह अनुदान योजना के 1 करोड़ 24 लाख 50 हज़ार रुपये व्यय की गई है। बैठक में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से जनहित में चलाई जा रही अन्य कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विभिन्न पहलुओं के बारे में भी महत्वपूर्ण चर्चा व उनकी समीक्षा की गई।
बैठक में स्थानीय विधायक नीरज नैयर, नगर परिषद चंबा की अध्यक्षा नीलम नैय्यर, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, एडीएम अमित मेहरा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवानी महेला, एसडीएम चंबा प्रियांशु खाती, एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज, एसडीएम भटियात पारस अग्रवाल, एसडीएम सलूनी नवीन कुमार, एसडीएम तीसा अंकुर ठाकुर, एसी टू डीसी पीपी सिंह तथा लोनिवि, जल शक्ति विभाग, शिक्षा विभाग तथा विद्युत विभाग सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जानिए कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और राज्य मंत्री में क्या होता हैं अंतर….प्रधानमंत्री को 2.33 लाख, कैबिनेट मंत्री को 2.32 लाख, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) को 2.31 लाख और राज्य मंत्री को 2,30,600 रुपये मिलते

नई दिल्ली : नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बन गए हैं। रविवार को उन्होंने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ-साथ 71 सांसदों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। मोदी सरकार में ये...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ऊना में लापता युवती का शव जंगल से बरामद, दो माह बाद होनी थी शादी : गगरेट में 26 वर्षीय वैशाली की संदिग्ध मौत, फोरेंसिक जांच से खुलेगा राज

अम्बोआ गांव में सनसनी, लापता युवती की मौत पर उठे कई सवाल एएम नाथ। ऊना : जिला ऊना के उपमंडल गगरेट के अम्बोआ गांव में 19 जुलाई से लापता 26 वर्षीय वैशाली का शव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सात पुलिस इंस्पेक्टर बने डीएसपी : प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने पुलिस इंस्पेक्टर की पदोन्नति के आदेश किए जारी

एएम नाथ। शिमला, 22 जुलाई । प्रदेश सरकार ने सात पुलिस इंस्पेक्टर पदोन्नति देकर डीएसपी बनाया है। प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने पुलिस इंस्पेक्टर की पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं। ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वन मित्रों के साथ संवाद और नादौन में डीएसपी कार्यालय का हमीरपुर में उदघाटन करेंगे मुख्यमंत्री

रोहित जस्वाल।  हमीरपुर 01 जून :   मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू सोमवार सुबह हमीरपुर के निकट बड़ू में नवनियुक्त वन मित्रों के साथ संवाद करेंगे और शाम को नादौन में डीएसपी कार्यालय का उदघाटन...
Translate »
error: Content is protected !!