ग्रामीण विकास,  शिक्षा तथा  सूचना प्रौद्योगिकी  रहेगी विशेष प्राथमिकता– DC  मुकेश  रेपसवाल

by
एएम नाथ। चंबा, 19  फरवरी  :   भारतीय प्रशासनिक सेवा में वर्ष 2015 बैच के अधिकारी मुकेश  रेपसवाल ने गत दिनों उपायुक्त  चंबा का कार्यभार संभाला था और आज मुकेश  रेपसवाल ने ज़िला मुख्यालय स्तर पर कार्यरत प्रेस प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए विशेष कर ज़िले में ग्रामीण विकास, शिक्षा तथा सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र के विकास को लेकर अपनी विशेष प्राथमिकता रखने की बात कही।
साथ में उन्होंने यह भी कहा कि    आकांक्षी ज़िला चंबा की विषम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण विकासात्मक कार्य चुनौती से कम नहीं हैं। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा क्रियान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं का प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित बनाया जाएगा।  उन्होंने आगे कहा कि प्रभावी शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित बनाने के अतिरिक्त    विशेष कर  गुणवत्ता युक्त प्राथमिक शिक्षा को लेकर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।  मुकेश  रेपसवाल ने ज़िला में  सूचना प्रौद्योगिकी, पर्यटन विकास, बेहतर सड़क सुविधा, पार्किंग व्यवस्था, मोबाइल फोन नेटवर्क कनेक्टिविटी को लेकर भी अपनी प्राथमिकताएं साझा की।  पूछे गए प्रश्न का उत्तर देते हुए उपायुक्त ने ज़िला मुख्यालय चंबा में  प्रभावी कचरा निष्पादन व्यवस्था को  जन सहयोग के आधार पर रखने की बात कही।
                                   अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राहुल चौहान तथा सहायक आयुक्त पीपी सिंह ने भी अपनी प्राथमिकताएं प्रेस प्रतिनिधियों  के समक्ष साझा की ।  वरिष्ठ पत्रकार बीके पराशर ने उपायुक्त का स्वागत किया तथा   ज़िला लोक संपर्क अधिकारी खेम चौहान ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जहां भी जांच होगी वहां नजर आएगा भरपूर भ्रष्टाचार : जयराम ठाकुर

टेंडर प्रक्रिया में व्याप्त भ्रष्टाचार की माननीय न्यायालय के आदेश ने की पुष्टि पहले भी न्यायालय केंद्र द्वारा भेजे गए स्वास्थ्य विभाग के पैसे का मांग चुका है हिसाब एएम नाथ। शिमला : शिमला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कायाकल्प अवार्ड में ऊना का वर्चस्व बरकरार, कायाकल्प अवार्ड की श्रेणी में बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने में जिला ऊना ने फिर से श्रेष्ठ प्रदर्शन

ऊना : स्वास्थ्य एवम् परिवार कल्याण विभाग में प्रदेश के कायाकल्प अवार्ड की श्रेणी में बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने में जिला ऊना ने फिर से श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। इस बारे जानकारी देते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं पर खरा उतरने में नाकाम रहा केंद्रीय अंतरिम बजट : सुखविंदर सिंह सुक्खू 

एएम ​नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि केंद्र सरकार का अन्तरिम बजट देशवासियों और हिमाचल की उम्मीदों पर खरा उतरने में नाकाम रहा है और यह प्रदेशवासियों को...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विधायक और पूर्व IPS को आम आदमी पार्टी ने कर दिया पार्टी से निलंबित….कबीर के दोहे को फेसबुक पर पोस्ट कर दिया के डरने वाले नही

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी ने अमृतसर उत्तर से विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कुंवर विजय प्रताप सिंह को पार्टी से 5 साल के लिए निलंबित कर दिया...
Translate »
error: Content is protected !!