ग्रामीण स्वयं रोजगार प्रशिक्षण संस्थान बालू में एचआईवी-एड्स से सम्बन्धित जागरूकता शिविर आयोजित

by

 

एएम नाथ। चंबा, 4 सितंबर : स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से भारतीय स्टेट बैंक के ग्रामीण स्वयं रोजगार प्रशिक्षण संस्थान बालू में प्रशिक्षणर्थियों को एचआईवी-एड्स से सम्बन्धित जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में जिला एड्स नियंत्रण कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हरित पुरी ने बताया कि एचआईवी एड्स एक लाइलाज बीमारी है तथा इसका बचाव एकमात्र जागरूकता ही है। उन्होंने कहा कि बचाव इलाज से बेहतर होता है I
उन्होंने इस बीमारी के फैलने के कारणों और इससे बचाव के बारे सभी प्रशिक्षणर्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी से अगवत करवाया ।
उन्होंने बताया कि हर व्यक्ति को समय-समय पर अपने स्वास्थ्य एवं एच आई वी की स्वेच्छा से जांच करवानी चाहिए I
डॉ हरित पुरी ने बताया कि जिले मे गर्भवती स्त्रियों की एचआईवी जांच विशेष रूप से की जाती हैI उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर आईसीटीसी चंबा,भरमौर,किहार और चुवाडी में एचआईवी की जांच निशुल्क जांच की जाती है और जानकारी को विभाग द्वारा गोपनीय रखा जाता है I
उन्होंने बताया कि 15 साल से 49 साल के उम्र बाले समूह में सबसे ज्यादा एचआईवी से लोग ग्रसित हैं। इसलिय समय-समय पर अपनी मुफ्त जाँच ICTC में करवानी चाहिए I अधिक जानकारी के लिए नेशनल एड्स कंट्रोल आर्गेनाईजेशन द्वारा जारी 1097 टोल फ्री नंबर पर कॉल करके एचआईवी -एड्स के प्रति जानकारी हासिल की जा सकती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

माता चिंतपूर्णी मेले का डिप्टी कमिश्नर व एसएसपी ने दौरा कर लिया व्यवस्था का जायजा : हिमाचल व होशियारपुर से जाने वाले भारी वाहनों व टिप्परों का रूट किया डायवर्ट

जिला प्रशासन की ओर से अस्थायी शौचायलय, डस्टबीन, स्वास्थ्य सुविधाओं, ट्रैफिक नियंत्रण, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस के अलावा अन्य कई सुविधाओं संंबंधी की गई है विशेष व्यवस्था लंगर कमेटियों को साफ सफाई व ट्रैफिक व्यवस्था...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वर्धमान टैक्सटाईल में अप्रेंटिस के 100 पद अधिसूचित

ऊना  : मैसर्जं महावीर स्पीनिंग मिल लिमेटेड यूनिट वर्धमान टैक्सटाईल बद्दी द्वारा अप्रेंटिस के 100 पद अधिसूचित किए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेरिट होल्डर्स को एक्सपोजर विजिट के लिए विदेश भेजेगी सुक्खू सरकार

एएम नाथ।  शिमला :  हिमाचल सरकार स्कूल शिक्षा बोर्ड की मैरिट में आने वाले मेधावी विद्यार्थियों को एक्पोजर विजिट पर देश-विदेश भेजेगी। इसके लिए नियम जल्द तय होंगे।  10वीं व 12वीं के 20-20 विद्यार्थी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाल गृह भरनाल में एसडीएम स्वाति डोगरा ने बाँटी खुशियाँ : दीपावली के अवसर पर बच्चों को भेंट किए मिठाई व उपहार

एएम नाथ। सरकाघाट 30 अक्टूबर।  एसडीएम स्वाति डोगरा सरकाघाट ने दिपावली के पावन पर्व पर बाल आश्रम भरनाल में वहाँ रह रहे बच्चों के साथ खुशियाँ बाटीं। उन्होंने बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं दी...
Translate »
error: Content is protected !!