ग्रीन विलेज वेलफेयर सोसाइटी द्वारा अड्डा झुंगियां (बीनेवाल) में रक्तदान शिविर का आयोजन, कैंप के दौरान 74 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ

by

गढ़शंकर- ग्रीन विलेज वेलफेयर सोसाइटी बीनेवाल द्वारा इलाके के समाजसेवी लोगों की सहायता से तथा ब्लड डोनर्स काउंसल नवांशहर के तकनीकी सहयोग से शहीद करतार सिंह सराभा की याद को समर्पित दूसरा रक्तदान शिविर श्री विश्वकर्मा मंदिर अड्डा झुंगियां (बीनेवाल) में लगाया गया। रक्तदान शिविर में बड़ी गिनती में नौजवानों ने पहुंचकर रक्तदान किया। इस अवसर पर गढ़शंकर से हलका विधायक जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने विशेष तौर पर पहुंचकर नौजवानों की हौसला अफजाई की। इस अवसर पर संस्था के मेंबरों द्वारा रक्तदान करने वाले नौजवानों की सराहना करते हुए कहा कि आपके द्वारा किए गए रक्तदान से किसी जरूरतमंद की जिंदगी बच सकती है। इसलिए हम सब को अपने जीवन काल में रक्तदान अवश्य करना चाहिए। इस अवसर पर रक्तदान करने वाले नौजवानों का संस्था द्वारा विशेष सम्मान किया गया। इस अवसर पर मोटीवेटर अश्वनी राणा, मोटीवेटर भूपेंद्र राणा, राम लुभाया, समाज सेवक संदीप शर्मा,संजय पिपली बाल, अजय बग्गा और राजीव भारद्वाज के अलावा बड़ी गिनती में नौजवान उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीबीआई चीफ की सिलेक्शन मीटिंग में हंगामा, राहुल गांधी ने क्यों कहा कि मैं रबर स्टैंप नहीं हूं?

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई के नए मुखिया को चुनने के लिए हुई मीटिंग हंगामेदार रही. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस पूरी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल...
article-image
पंजाब

जालंधर में SIR का पहला चरण पूरा : 50,520 मृतक पाए गए, 1.84 लाख वोटरों के फॉर्म नहीं मिले

जालंधर: जिले में वोटर सूचियों की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया के पहले चरण का घर-घर सर्वे पूरा हो गया है। 3 अगस्त 2026 तक किए गए सर्वे के दौरान बड़ी संख्या में ऐसे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीजन की पहली बर्फबारी से खिले चेहरे : 4 डिग्री तक गिरा तापमान, रोहतांग में ट्रैफिक रोका

एएम नाथ। शिमला : मानसून की विदाई के साथ ही हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी शुरू हो गई है. पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते रविवार को हिमाचल के कई शहरों में इस सीजन की...
article-image
पंजाब

श्री अकाल तख्त में सीएम मान की पेशी का बदला समय, आदेश जारी

एएम नाथ। अमृतसर : श्री अकाल तख्त में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का 15 जनवरी को पेश होने के आदेश जारी किए गए थे। वहीं अब खबर सामने आई है कि सीएम मान...
Translate »
error: Content is protected !!