गढ़शंकर के गांव घागों रोडवाली में अवैध माइनिंग कर रही मशीनरी जब्त कर मामला दर्ज किया

by
 गढ़शंकर – गढ़शंकर डीविजन के दर्जनों गांवों में अवैध माइनिंग उफान पर है जिसकी शिकायतें अक्सर माइनिंग विभाग को स्थानीय लोगों द्वारा की जाती रही है मंगलवार को माइनिंग विभाग के अधिकारियों की टीम जिसकी अगुवाई जिला माइनिंग अधिकारी सुरिंदर सिंह कलेर व इंस्पेक्टर हरमिंदर पाल सिंह कर रहे थे उन्होंने गढ़शंकर के गांव घागों रोडवाली में कई जा रही अवैध माइनिंग पर छापेमारी कर बिना नंबर जेसीबी व अवैध माइनिंग कर मिट्टी से भरी बिना नंबर ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया है। इस संबंध में गढ़शंकर पुलिस को दी गई शिकायत में माइनिंग इंस्पेक्टर हरमिंदर पाल सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि घागों रोडवाली में अवैध माइनिंग हो रही है इस संबंध में जब वह माइनिंग वाले स्थान पर छापेमारी की तो वहां एक बिना नंबर महिंद्रा ट्रैक्टर ट्राली व बिना नंबर जेसीबी मशीन खड़ी थी लेकिन इनके चालक माइनिंग विभाग की टीम को देखकर फरार हो गए। उन्होंने कहा कि इस माइनिंग की विभाग से कोई मंजूरी नहीं ली गई है। गढ़शंकर पुलिस ने हरमिंदर पाल सिंह की शिकायत पर अवैध माइनिंग कर रही मशीनरी को जब्त कर मिनरल्स की अवैध खनन करने के आरोप में मामला दर्ज कर दिया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कार से 10.4 किलो हेरोइन पंजाब पुलिस ने की बरामद : आरोपी आपने साथी संग भागने में सफल

चंडीगढ़, 12 अक्टूबर: राज्य में से नशे को समाप्त करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सीमा पार से नशीले पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को बड़ा झटका देते हुए, पंजाब पुलिस की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर में तीन मृतकों सहित 7 लोगो के जाली आधार कार्ड बनाकर पहले मुख्त्यारनामा करवाया फिर बेच दी गई करोड़ों की जमीन : डीएसपी ने शिकायत मिलने की बात को स्पष्ट तौर पर नाकारा , रीडर ने कहा नंबरी नहीं है दस्ती होगी

एनआरआई ने डीएसपी गढ़शंकर को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की गढ़शंकर, 5 सितंबर :  गढ़शंकर के गांव पनाम में करोड़ो की 44 कनाल, पांच मरले जमीन को तीन...
article-image
पंजाब

पंजाब में डीए बकाया भुगतान पर हाईकोर्ट सख्त : मुख्य सचिव को 7 दिसंबर को व्यक्तिगत पेशी के आदेश

सुप्रीम कोर्ट की रोक का डीए मामले में हाईकोर्ट के आदेशों पर नहीं पड़ेगा असर, सरकार 1 दिसंबर को शीर्ष अदालत में पेश करेगी भुगतान का प्रस्ताव और योजना चंडीगढ़। पंजाब के सरकारी कर्मचारियों...
article-image
पंजाब

नौजवान अपने वोट के अधिकार का जरुर करें प्रयोगः ए.डी.सी राहुल चाबा

रयात-बाहरा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट में आयोजित स्पोर्ट्स मीट में विद्यार्थियों को मतदान के अधिकार के प्रति किया जागरुक होशियारपुर, 3 अप्रैलः जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के नेतृत्व में पूरे जिले में वोटरों...
Translate »
error: Content is protected !!