गढ़शंकर पुलिस ने दो लोगों पर जानलेवा हमला करने के लिए पांच आरोपियों पर मामला दर्ज किया

by
 गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने मोहन लाल पुत्र हंसराज वासी कोट मैरा की शिकायत पर पांच लोगों पर जानलेवा हमला करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में मोहन लाल व सोहन लाल पुत्र हंसराज वासी कोट मैरा थाना गढ़शंकर ने बताया कि वह अपने भाई मनोहर लाल के घर के सामने हो रहे हल्ले गुल्ले को देखने गया तो चरनजीत सिंह पुत्र बलवंत सिंह, राकेश कुमार पुत्र महिंदर पाल, पवन कुमार पुत्र प्रमोद, मोटू पुत्र रूपल व ढाढ़ी पुत्र देवराज वासी कोट मैरा मेरे भाई के घर के सामने खड़े होकर गालियां निकाल रहे हैं इन्होंने अपने हाथों में तेजधार हथियार पकड़े हुए थे। उसने बताया कि मैंने और मेरे भाई सोहन लाल ने उन्हें गाली गलौच करने से रोका तो उन्होंने तेजधार हथियार से उसपर हमला कर दिया जिसके चलते उन्हें गंभीर चोटें आई। उसने बताया कि उन्हें घायल अवस्था में सिविल अस्पताल गढ़शंकर इलाज के लिए लाया गया यहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सिविल अस्पताल होशियारपुर रैफर कर दिया। उन्होंने बताया कि इस दौरान आरोपियों ने महिलाओं के साथ भी मारपीट की ओर जान से मार देने की धमकियां देते हुए चले गए। गढ़शंकर पुलिस ने पीड़ितों के बयान पर चरनजीत सिंह पुत्र बलवंत सिंह, राकेश कुमार पुत्र महिंदर पाल, पवन कुमार पुत्र प्रमोद, मोटू पुत्र रूपल व ढाढ़ी पुत्र देवराज वासी कोट मैरा पर जानलेवा हमला व विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

22 को अग्रवाल भवन में धूमधाम से मनाई जाएगी महाराजा अग्रसेन जयंती

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : अग्रवाल सभा की ओर से 22 सितंबर को अग्रवाल भवन, महाराजा अग्रसेन रोड (हरियाना रोड), होशियारपुर में महाराजा अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। जानकारी देते हुए प्रधान सुरिंद्र कुमार...
पंजाब

युवती के साथ छेडख़ानी करने व धमकीयां देने के आरोप में 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर । गांव सकरूली में एक युवती के साथ छेडख़ानी करने तथा उसे डऱाने धमकाने के मामले में 6 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। माहिलपुर पुलिस को दी शिकयत...
article-image
दिल्ली , पंजाब

AAP ने इस बड़े बिजनेसमैन को पंजाब से बनाया राज्य सभा के लिए उम्मीदवार ?…जानिए

चंडीगढ़ l. पंजाब से अरविंद केजरीवाल के राज्यसभा जाने की अटकलों पर विराम लग गया है। अब आम आदमी पार्टी  ने ट्राइडेंट ग्रुप के मालिक बिजनेसमैन राजेंद्र गुप्ता को राज्यसभा के लिए अपना उम्मीदवार...
Translate »
error: Content is protected !!