गढ़शंकर पुलिस ने दो लोगों पर जानलेवा हमला करने के लिए पांच आरोपियों पर मामला दर्ज किया

by
 गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने मोहन लाल पुत्र हंसराज वासी कोट मैरा की शिकायत पर पांच लोगों पर जानलेवा हमला करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में मोहन लाल व सोहन लाल पुत्र हंसराज वासी कोट मैरा थाना गढ़शंकर ने बताया कि वह अपने भाई मनोहर लाल के घर के सामने हो रहे हल्ले गुल्ले को देखने गया तो चरनजीत सिंह पुत्र बलवंत सिंह, राकेश कुमार पुत्र महिंदर पाल, पवन कुमार पुत्र प्रमोद, मोटू पुत्र रूपल व ढाढ़ी पुत्र देवराज वासी कोट मैरा मेरे भाई के घर के सामने खड़े होकर गालियां निकाल रहे हैं इन्होंने अपने हाथों में तेजधार हथियार पकड़े हुए थे। उसने बताया कि मैंने और मेरे भाई सोहन लाल ने उन्हें गाली गलौच करने से रोका तो उन्होंने तेजधार हथियार से उसपर हमला कर दिया जिसके चलते उन्हें गंभीर चोटें आई। उसने बताया कि उन्हें घायल अवस्था में सिविल अस्पताल गढ़शंकर इलाज के लिए लाया गया यहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सिविल अस्पताल होशियारपुर रैफर कर दिया। उन्होंने बताया कि इस दौरान आरोपियों ने महिलाओं के साथ भी मारपीट की ओर जान से मार देने की धमकियां देते हुए चले गए। गढ़शंकर पुलिस ने पीड़ितों के बयान पर चरनजीत सिंह पुत्र बलवंत सिंह, राकेश कुमार पुत्र महिंदर पाल, पवन कुमार पुत्र प्रमोद, मोटू पुत्र रूपल व ढाढ़ी पुत्र देवराज वासी कोट मैरा पर जानलेवा हमला व विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

छात्रों ने साथी छात्र की रहस्यमय मौत के जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर ट्रैफिक जाम कर किया प्रदर्शन

साढ़े तीन घंटे बाद प्रदर्शनकारियों ने डिप्टी स्पीकर, डीएसपी से आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर मुख्य मार्ग पर लगाया धरना किया खत्म गढ़शंकर, 10 अक्टूबर : गढ़शंकर-चंडीगढ़ रोड पर स्थित गुरसेवा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बन गया संन्यासी 36 लाख का पैकेज और 4 साल का रिलेशनशिप छोड़कर , महाकुंभ में आए IIT Baba ने बताई अपनी लव स्‍टोरी

नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक उत्सव महाकुंभ का आयोजन उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहा है। देश-विदेश से आए श्रद्धालु यहां पर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। नागा बाबाओं, अघोरियों...
article-image
पंजाब

In Jalandhar Ravi Kumar Bangar

Jalandhar /Daljeet Ajnoha/April 29 :Social leader Mr. Ravi Kumar Bangar Phagwara and youth leader of BJYM Phagwara Mr. Siddharth Raj today specially reached Jalandhar and honored Rajesh Bagha by visiting his Jalandhar home. Minister...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

एसएसपी श्वेता चौबे ने पुलिस परिवार के साथ मनाई दीपावली…..पूर्व कैबिनेट मंत्री ने व्यापारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं संग मनाई दीपावली

पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को मिठाई बांटकर दी शुभकामनाएं, त्योहार पर ड्यूटी निभाने वाले जवानों का बढ़ाया हौसला एएम नाथ। टिहरी। दीपावली के अवसर पर एसएसपी श्वेता चौबे ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के...
Translate »
error: Content is protected !!