गढ़शंकर ब्लाक-2 के सरकारी स्कूलों में प्रतियोगिता आयोजित : छठी व आठवीं कक्षा की 23 टीमों व नोवी व दसवीं कक्षा की 15 टीमों ने हिस्सा लिया

by

गढ़शंकर – सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर में गढ़शंकर ब्लाक 2 के मिडल, हाई स्कूल व सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के विद्यार्थियों में आरएए के तहत विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता कराई गई। इस प्रतियोगिता में छठी व आठवीं कक्षा की 23 टीमों व नोवी व दसवीं कक्षा की 15 टीमों ने हिस्सा लिया जिसमे खेतीबाड़ी, भोजन सुरक्षा, ऊर्जा संभाल, सेहत-रोजाना जीवन मे विज्ञान, विज्ञायनिक खेल-खिलोने व मॉडल तैयार करने के विषय को चुनकर किरपाल सिंह बीएनओ ब्लाक गढ़शंकर2 व प्रिं सीमा बुद्धिराजा की अगुवाई में ब्लाक मेंटर साइंस अनुपम कुमार शर्मा, अजय कुमार शर्मा गढ़शंकर-1, रामस्वरूप, हरपाल सिंह व जसपाल सिंह के सहयोग से आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिता में छेवी व आठवीं कक्षा के मुकाबले में हाई स्मार्ट स्कूल रोडमजारा के प्रितपाल सिंह ने प्रथम, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल बीरमपुर ने दूसरा व सरकारी मिडल स्मार्ट स्कूल नैनवां को तीसरा स्थान, नोवी व दसवीं कक्षा में हुए मुकाबले में वंशिका सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल बीरमपुर को प्रथम, सरकारी हाई स्कूल के समीर को दूसरा व सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल देनोवाल के चमन ने तीसरा स्थान हासिल किया। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रतियोगिता की जजमेंट सुनीता कुमारी लैक रसायन विज्ञान, किरण बाला व अजय कुमार बीएएम साइंस गढ़शंकर-1 ने की।इस मुकाबले में विजेता बाल विज्ञानीयो को अनुपम खन्ना स्कूल इंचार्ज, सुनीता कुमारी, किरण बाला, मुख्याध्यापक बलजीत सिंह, अनुपम कुमार व अजय कुमार ने याद चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में संजीव कुमार, जतिंदर सिंह, सुभाष चंद्र, प्रिया भारद्वाज, भावना चंदेल, जोति शर्मा, सीमा रानी, जसविंदर सिंह, कंचन, रीतू वर्मा, कांता देवी रजनी राणा, मोनिका मन्हास, भूपेंद्र सिंह व जगदेव सिंह भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नादौन में चिट्टा विरोधी रैली निकाली, सफाई अभियान भी चलाया

नादौन 03 फरवरी। रैडक्रॉस सोसाइटी की उपमंडल इकाई ने मंगलवार को यहां विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं अन्य संस्थाओं के सहयोग से चिट्टा विरोधी रैली निकाली और उसके बाद ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल ध्यानू भक्त...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नर्स ने 2 महीने के बच्चे के लिए जोखिम में डाली अपनी जान : नर्स ने उफनते नाले के ऊपर लगा दी थी छलांग

एएम नाथ । मंडी : हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और उफनती नदियों के बीच एक नर्स की बहादुरी का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वैसे...
पंजाब

बिजली विभाग गढ़शंकर का सामान चोरों ने किया गायव, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

गढ़शंकर – अज्ञात चोरों के खिलाफ पंजाब पावर कारपोरेशन गढ़शंकर कार्यलय के पीछे बने कमरों के ताले तोड़कर तीनकि लाख अठारह हजार रुपये का सामान चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।...
article-image
पंजाब

अलमस्त फकीर बापू गंगा दास जी की 9 वी वार्षिक बरसी को समर्पित समागम 21 जुलाई से 29 जुलाई तक मनाई जा रही : मनदीप बैस 

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : डेरा बापू गंगा दास जी माहिल पुर में  बापू गंगा दास जी वेलफेयर सोसाइटी की ओर से समूह संगतों के सहयोग से अलमस्त फकीर बापू गंगा दास जी की 9 वी...
Translate »
error: Content is protected !!