गढ़शंकार शहर में रोष रैली, रोष प्रदर्शन …पंजाब-यूटी मुलाजिम एवं पैंशनर्स संयुक्त फ्रंट तथा पुरानी पैंशन बहाल संघर्ष कमेटी द्वारा

by
गढ़शंकार।    केंद्रीय ट्रेड यूनियन के संयुक्त फोरम द्वारा 28-29 मार्च की मजदूर-मुलाजिम हड़ताल के आह्वान पर गढ़शंकर के मुलाजिमों द्वारा पंजाब-यूटी मुलाजिम एवं पैंशनर्स संयुक्त फ्रंट तथा पुरानी पैंशन बहाल संघर्ष कमेटी के नेताओं रामजी दास चौहान, हरपाल कौर, शाम सुंदर, मुकेश कुमार तथा सतपाल मिन्हास की अगुवाई में हड़ताल करके बस स्टैंड पर रोष रैली करने के उपरांत शहर में रोष प्रदर्शन किया और मांग की गई कि केंद्र सरकार मजदूर व श्रम विरोधी कानून रद्द करके मजदूर जमात के हकों को तुरंत बहाल करे। लोगों के खून-पसीने से स्थापित पब्लिक सैक्टर अदारों का निजीकरण बंद किया जाए, केंद्र सरकार व प्रदेश सरकारों के पब्लिक सैक्टर अदारों में रिक्त पड़े पदों की तुरंत रैगुलर भर्ती की जाए। पुरानी पैंशन स्कीम बहाल की जाए, महंगाई पर कंट्रोल किया जाए एवं गैस व तेल कीमतों को कंट्रोल में किया जाए। इस मौके पर किसान व मुलाजिमों को संगठनों को उपरोक्त मांगों के संबंध में इक्टठा होने की अपील की गई।
इस मौके पर परमिन्द्र पखोवाल, शिंगारा राम, राजकुमार, जीत सिंह, सुच्चा सिंह, सुरजीत काला, कुलविन्द्र सहूंगड़ा, पवन कुमार, जगदीश लाल, गोपाल दास, सुखदेव डानसीवाल, रामजीत सिंह, सरूप चंद, किरण अग्निहोत्री, शर्मिला रानी, कुलविन्द्र चाहल, नरेश फौजी, अश्वनी राणा, नितिन सुमन, परमानंद तथा बलवीर बैंस विशेष रुप से मौजूद थे।
दूसरी ओर गढ़शंकर में पससफ नेता रामजी दास चौहान, आंगनवाड़ी नेता हरपाल कौर, जीटीयू शाम सुंदर तथा पुरानी पैंशन बहाल संघर्ष कमेटी नेता सतपाल की अगुवाई में मुलाजिमों द्वारा हड़ताल करके रोष रैली के उपरांत शहर में रोष मुजाहिरा किया गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मान गए दलवीर गोल्डी : राजा वड़िंग, पूर्व सीएम भट्‌टल व पार्टी के उम्मीदवार खैरा गोल्डी को पहुंचे थे मिलने

संगरूर :  धुरी के पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता दलवीर सिंह गोल्डी पार्टी से लोकसभा हलके से टिकट कटने के बाद नाराज चल रहे थे। उन्होंने गत दिवस सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर...
पंजाब

रिलायंस मॉल के सामने पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की बढ़ रही कीमतों के विरोध में मोदी सरकार का पुतला फूंका।

गढ़शंकर – सीपीआईएम के आह्वान पर गढ़शंकर रिलायंस मॉल के सामने सीपीआईएम वर्करों ने महिंदर सिंह मेहताबपुर की अगुवाई में रैली निकालकर देश में पेट्रोल-डीजल व घरेलू गैस की बढ़ रही कीमतों के मुद्दे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रोहतक के सोमवीर बने सुकेत केसरी, चंडीगढ़ के आशीष रहे उप-विजेता : तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी ने किया कुश्ती विजेताओं को सम्मानित

परम्परागत शोभा यात्रा के साथ सुंदरनगर का राज्य स्तरीय नलवाड़ किसान मेला संपन्न एएम नाथ। / रोहित जसवाल। सुंदरनगर, 28 मार्च।  सुन्दरनगर का सात दिवसीय राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला 2025 परम्परागत शोभा यात्रा के...
article-image
पंजाब

कैडर के सुझावों को सुखबीर सिंह बादल द्वारा गठित कमेटी को सौंपा जाएगा

फतेहगढ़ साहिब: वरिष्ठ नेता इकबाल सिंह झूंदा की अगुवाई में आज शिरोमणी अकाली दल की सब-कमेटी ने हाल ही के विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार के कारणों पर प्रतिक्रिया लेने के साथ साथ साथ...
Translate »
error: Content is protected !!