घंगोट स्कूल के विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार, घर-घर दीप जलाने का किया आह्वान – बड़सर विधानसभा क्षेत्र को करोड़ों की सौगात देंगे मुख्यमंत्री: इंद्र दत्त लखनपाल

by
बड़सर 22 जनवरी। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घंगोट के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक तथा अन्य गतिविधियों में सराहनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने स्कूल के लिए अपनी ओर से ग्यारह हजार रुपये, मिडल स्कूल नैन रप्पड़ और बल्ह ठाकरू के लिए 5-5 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा भी की।
इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों मंे विभिन्न सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, ताकि इन संस्थानों में बच्चों को बेहतरीन शिक्षा उपलब्ध हो सके।
इंद्र दत्त लखनपाल ने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 24 जनवरी को बड़सर विधानसभा क्षेत्र के लिए कई बड़ी सौगातें लेकर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस एक दिवसीय दौरे के दौरान मुख्यमंत्री करोड़ों रुपये की योजनाओं के शिलान्यास और उदघाटन करेंगे। विधायक ने कहा कि 24 जनवरी को मुख्यमंत्री बिझड़ी के स्टेडियम में आयोजित होने वाले ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम में जनसमस्याएं भी सुनेंगे। इंद्र दत्त लखनपाल ने सभी क्षेत्रवासियों से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की।
उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के अनुष्ठान के उपलक्ष्य पर बच्चों को लड्डू भी बांटे और सभी लोगों से घर-घर दीप जलाने का आह्वान किया।
इससे पहले प्रधानाचार्य यशवीर पटियाल ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों और अभिभावकों का स्वागत किया तथा स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
समारोह में ग्राम पंचायत घंगोट के प्रधान यशपाल सिंह, उपप्रधान युद्धवीर सिंह, एसएमसी अध्यक्ष रीना कुमारी, सेवानिवृत्त उपनिदेशक जगदीश ठाकुर, हाकम सिंह, मोहिंद्र सिंह, उधो राम, कांशी राम, अशोक चांगरा, जसमेर सिंह, रणवीर सिंह, कांग्रेस नेता होशियार सिंह, अशोक धीमान, अमरीक सिंह, राकेश चंदेल, नरोतम सिंह, जोगिंद्र सिंह, जगदीप सिंह, मनसा राम, सतपाल सिंह, कृष्ण धीमान और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जय राम ठाकुर पहुंचे सासन : गांव मासूम गोलू से मिलकर हुए भावुक

एएम नाथ। हमीरपुर : हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के सासन गांव पहुंचकर जयराम ठाकुर ने युवक के हमले में जान गंवाने वाली महिला के परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। जयराम ठाकुर घायल महिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना वन मंडल में इस मानसून सीजन में रोपे जाएंगे 2.80 लाख पौधे : 61 हेक्टेयर भूमि पर होगा पौधारोपण, लगाए जाएंगे 13 प्रजातियों के पौधे

रोहित जसवाल।  ऊना, 8 जुलाई. वन मंडल ऊना में इस वर्ष मानसून सीजन के दौरान 2 लाख 80 हजार पौधे रोपित किए जाएंगे। इन पौधों में जामुन, शीशम, खैर, आंवला और दरेक सहित कुल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेले आपसी भाईचारे की धरोहर, इन्हे संजोये रखना हमारा कर्तव्य – संजय अवस्थी

संजय अवस्थी ने नारकण्डा में बिशु मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि की शिरकत शिमला 29 जून – मुख्य संसदीय सचिव सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग संजय अवस्थी ने कहा कि मेले आपसी भाईचारे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

PM मोदी के सलाहकार होंगे तरुण कपूर :1987 बैच के हिमाचल कैडर के IAS अधिकारी

एएम नाथ। शिमला :  हिमचल कैडर के 1987 बैच के IAS अधिकारी रहे तरुण कपूर को PM नरेंद्र मोदी के सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है। अपॉन्टमेंट कमेटी के अप्रूवल के बाद...
Translate »
error: Content is protected !!