घटने वाली है आपकी या EMI या बढ़ेगा बोझ?… 1 अक्टूबर को क्या हो सकता….यहां जानिए

by

SBI की एक रिसर्च रिपोर्ट ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट (0.25%) की कटौती की सलाह दी है. इसे सबसे अच्छा विकल्प बताया गया है. हालांकि, कई एक्सपर्ट्स का कहना है कि RBI की मौद्रिक नीति समिति (MPC) आगामी समीक्षा में ब्याज दरों को स्थिर रख सकती है. संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता वाली MPC की तीन दिवसीय बैठक सोमवार से शुरू होगी.

यह बैठक वैश्विक जियो-पॉलिटिकल तनाव और अमेरिका की ओर से भारतीय निर्यात पर 50% टैरिफ लगाने के फैसले के बीच हो रही है. इस पॉलिसी में लिए गए फैसलों का एलान 1 अक्टूबर को होगा.
क्या था RBI का पिछला रुख
RBI ने फरवरी से तीन चरणों में रेपो रेट में 100 बेसिस पॉइंट (1%) की कटौती की है. महंगाई में कमी आने के बाद केंद्रीय बैंक ने यह फैसला लिया था. लेकिन, अगस्त की नीति में RBI ने दरों को स्थिर रखा और वैश्विक घटनाओं, खासकर टैरिफ, के प्रभाव को देखने के लिए इंतजार करने का रुख अपनाया.
एक्सपर्ट्स का क्या कहना है?
मदन साबनवीस, बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री: “महंगाई 4% के लक्ष्य से नीचे है और GST 2.0 के बाद भी ऐसा ही रहेगा. इस साल आर्थिक ग्रोथ 6.5% से ऊपर रहने की उम्मीद है. टैरिफ का असर भी बड़ा खतरा नहीं है. हम उम्मीद करते हैं कि RBI रेपो रेट स्थिर रखेगा. हालांकि, माहौल और बॉन्ड यील्ड को बेहतर करने के लिए नीति में बदलाव पर विचार हो सकता है.”
अदिति नायर, ICRA की मुख्य अर्थशास्त्री: “GST सरलीकरण से Q3 FY26 से Q2 FY27 तक CPI महंगाई 25-50 बेसिस पॉइंट कम हो सकती है, जिससे FY26 का औसत 2.6% रह सकता है. यह पॉलिसी में बदलाव का नतीजा है और मांग बढ़ने की संभावना है. फिर भी, अक्टूबर 2025 की समीक्षा में रेपो रेट स्थिर रह सकता है.”

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मम्मी दादी को मत मारो…..बहू ने सास के साथ की मारपीट : पोते ने बना लिया वीडियो

गुरदासपुर  :  जिले के कोठे गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बहू ने अपनी बुजुर्ग सास की बेरहमी से पिटाई की. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो...
हिमाचल प्रदेश

रिजर्व फॉरेस्ट एरिया से सड़क निकालना सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवेहलना-जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, टीहरा के उप प्रधान सुखदेव व पूर्व प्रधान अजय शर्मा का बयान

ऊना, 4 फरवरीः जिला ऊना के बंगाणा उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत टीहरा के एक घर तक सड़क सुविधा न होने के वायरल वीडियो पर जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, टीहरा...
article-image
पंजाब

सेवा शिविरों में जुटे भाजपा नेताओं की गिरफ़्तारी पर श्री विजय सांपला ने पंजाब सरकार को घेरा*

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (भारत सरकार) के पूर्व अध्यक्ष श्री विजय सांपला ने आज जालंधर में एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पंजाब सरकार की कानून व्यवस्था...
article-image
पंजाब

शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को ट्राईसाइकिल भेंट की

गढ़शंकर, 9 अक्टूबर: शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा  आज शहीद-ए-आजम स. भगत सिंह के स्मारक पर हैप्पी साधोवाल के नेतृत्व में एक जरूरतमंद व्यक्ति को ट्राइसाइकिल भेंट की गई। इस अवसर पर...
Translate »
error: Content is protected !!